May 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ19.05.2026*25 हजार रूपये की इनामिया 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया ।*

लखनऊ19.05.2026*25 हजार रूपये की इनामिया 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया ।*

लखनऊ19.05.2026*25 हजार रूपये की इनामिया 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया ।*

जोन-पूर्वी/थाना-गोमतीनगर विस्तार

 *थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस टीम के द्वारा वादी मुकदमा की पुत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली 25 हजार रूपये की इनामिया 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया ।*
*01-संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 13.05.2026 को वादी मुकदमा श्री सुधीर कुमार सिंह पुत्र स्व चन्द्रभान सिंह निवासी 292वी मैत्रीपुरम कालोनी, जेल बाई पास रोड बिछिया जनपद-गोरखपुर के द्वारा पुलिस को तहरीरी सूचना दी गई कि विपक्षीगण द्वारा वादी की पुत्री रत्ना सिंह(उम्र लगभग 31 वर्ष) को लगातार मानसिक एंव शारीरिक प्रताड़ना देने जिससे तंग आकर वादी की पुत्री द्वारा आत्महत्या कर लेने के सम्बन्ध में दिया गया था। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 91/2026 धारा 108 बीएनएस थाना गोमतीनगर विस्तार लखनऊ बनाम 1.शरद सिंह, 2.शरद सिंह की पत्नी पल्लवी जोशी, 3.मंगल यादव, 4.वैशाली, 5. प्रशान्त शर्मा व अन्य नाम पता अज्ञात के पंजीकृत किया गया ।
जिसमें थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त मंगलनाथ यादव पुत्र कैलाश यादव को दिनांक 14.05.2026 एंव अभियुक्तगण 1. शरद सिंह पुत्र तेज प्रताप सिंह व 2. प्रशान्त शर्मा पुत्र वीपी शर्मा (बद्री प्रसाद शर्मा) को दिनांक 17.05.2026 गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है अन्य अभियुक्तागण 1. शरद सिंह की पत्नी पल्लवी जोशी व 2.वैशाली पता अज्ञात मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रही थी । जिन पर पुलिस उपायुक्त(पूर्वी) द्वारा प्रत्येक पर 25 -25 हजार का इनाम घोषित किया गया था ।
उक्त प्रकरण की विवेचनात्मक कार्यवाही एवं अभियुक्तागणों की तलाश सुरागरसी-पतारसी में उक्त मुकदमें में वांछित/माननीय न्यायालय से जारी एनबीडब्लू के क्रम में अभियुक्ता – वैशाली सिंह पुत्री महेन्द्र बहादुर सिंह निवासिनी उत्तरपाटी कस्थूनीपूरब मुसाफिर खाना थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 21 वर्ष को टेक्निकल इण्ट व मुखबिर की सूचना पर दिनांक 18.05.2026 को होटल विजय श्री 3/8 विनम्रखंड गोमतीनगर नियर एमिटी स्कूल लखनऊ के थर्ड फ्लोर के रूम नंबर 203 से गिरफ्तार कर बाद विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्ता वैशाली सिंह उपरोक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*02-पंजीकृत अभियोग (अनावरित अभियोग)-*
1.मु0अ0सं0-91/2026 धारा-108 बीएनएस थाना गोमतीनगर विस्तार, जनपद लखनऊ
*03-गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण-*
01-वैशाली सिंह पुत्री महेन्द्र बहादुर सिंह निवासिनी उत्तरपाटी कस्थूनीपूरब मुसाफिर खाना थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 21 वर्ष
*05-गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार अवस्थी थाना गोमतीनगर विस्तार लखनऊ ।
2. निरीक्षक श्री शिव कुमार सिंह थाना गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ (विवेचक)
3. उ0नि0 श्री अभिनव श्रीवास्तव थाना गोमतीनगर विस्तार लखनऊ ।
4. उ0नि0 श्री मिथलेश सिंह थाना गोमतीनगर विस्तार लखनऊ ।
5. म0का0 नेहा यादव थाना गोमतीनगर विस्तार लखनऊ ।
6. का0 बृजेश कुमार थाना गोमतीनगर विस्तार लखनऊ ।

Taza Khabar