लखनऊ19मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- प्रचंड धूप और गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने जारी किए निर्देश, सभी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को निर्देश जारी, अतिरिक्त बेडों और पर्याप्त दवाइयों की व्यवस्था रखें- ब्रजेश, चिकित्सालयों में पर्याप्त पेयजल सुनिश्चित करें- ब्रजेश, परिसर में लू, धूप और गर्मी से बचाव की व्यवस्था करें
➡लखनऊ- सगाई के 4 दिन बाद युवती की हत्या का खुलासा, मृतक शिवानी सिंह की हत्या में बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, आरोपी प्रेम कुमार मांझी ने अपना जुर्म कबूला, गला घोंटकर और ईंट से सिर कुचलकर हत्या की, हत्या के बाद शिवानी का शव झाड़ियों में फेंका था, दूसरे युवक से बढ़ी नजदीकी बनी हत्या की वजह
➡लखनऊ- LU प्रोफेसर परमजीत सिंह सस्पेंड, छात्रा को ‘डार्लिंग’ कहने पर कार्रवाई, पेपर लीक के लालच का भी आरोप, 15 दिन में जवाब, बर्खास्तगी तक संभव, प्रो. परमजीत को जेल भेज चुकी है पुलिस
➡लखनऊ- इंदिरानगर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दुष्कर्म करने वाला आरोपी कानपुर से गिरफ्तार, आरोपी सोनू वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया, महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का आरोप, 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का भी मुकदमा
➡हापुड़- ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ बड़ा आंदोलन कल, जिले में दो ग्रुपों में बंटे दवा विक्रेता, एक ग्रुप में कल मेडिकल बंद करने का किया आह्वान, दूसरे ग्रुप में मेडिकल बंद करने का किया विरोध, मेडिकल बंद किए जाने के विरोध में DM को ज्ञापन
➡प्रतापगढ़- डीएम ने परियोजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा की, भूमि विवाद और अधूरे निर्माण कार्यों की समीक्षा, निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश, 50 लाख से अधिक परियोजनाओं को लेकर की बैठक
➡अलीगढ़- एफएम टावर के पास घर में गोली चलने का मामला, हिस्ट्रीशीटर फैजल के घर में अवैध तमंचे से चली गोली, बच्ची के पेट में और फैजल के पैर में लगी गोली, घायल बेटी और फैजल को जेएन मेडिकल में कराया भर्ती, मासूम बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही, पुलिस CCTV फुटेज तलाशने में जुटी, क्वार्सी थाना इलाके के एफएम टावर क्षेत्र की घटना
➡अलीगढ़- अलीगढ़ में युवती की बेरहमी से हत्या, युवती के शव को खेत में खोदकर दबाया, खुदी मिट्टी देख ग्रामीणों को हुआ शक, तत्काल स्थानीय पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने बरामद किया युवती का शव, प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका, थाना खैर क्षेत्र के गांव जरारा का मामला
➡इटावा- अशोकनगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, आग लगने से इलाके में मची अफरा-तफरी, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से बुझाई आग, इटावा शहर के अशोकनगर इलाके का मामला
➡बाराबंकी- तेज रफ्तार कार और पिकअप की भिड़ंत, पीछे से ऑटो टकराया, 3 लोग गंभीर घायल, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, पिकअप और कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, मसौली थाना क्षेत्र के नेवला करसण्डा की घटना
➡ग्रेटर नोएडा- नाली के विवाद में छात्र की हत्या का मामला, हत्या में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार, 3 आरोपियों को पुलिस पहले भेज चुकी जेल, पड़ोसी युवक की गोली मारकर की थी हत्या, वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे, सूरजपुर थाना पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा
➡सीतापुर- मालगाड़ी की छत पर चढ़ा युवक करंट से झुलसा, करंट लगने से शरीर में लगी आग और जलते हुए नीचे गिरा, जल रहे युवक पर मिट्टी डालकर बुझाई आग, पिकअप में डालकर पहुंचाया अस्पताल, करंट से झुलसे युवक का इलाज जारी, माल गोदाम रेलवे यार्ड का मामला
➡सहारनपुर- DIG दफ्तर के बाहर जाम लगाने का आरोप, सपा के 5 नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप सहित 5 लोग अरेस्ट, इकरा हसन के साथ जाम लगाने का आरोप, DIG दफ्तर के बाहर जाम लगाने पर कार्रवाई- SP सिटी
➡सीतापुर- पुलिस चौकी की जमीन को कराया कब्जा मुक्त, सरकारी जमीन पर संचालित हो रही थी आरा मशीन, पूर्व में कब्जेदारों को कब्जा छोड़ने का दिया था नोटिस, नन्हे बेग ने किया था पुलिस चौकी की जमीन पर कब्जा, कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब 50 लाख, कस्बे के बागवानी टोला में थी पुरानी पुलिस चौकी, लहरपुर तहसील और पुलिस प्रशासन ने की कार्रवाई
➡चित्रकूट- 3 चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, 3 चोरी की बाइकों समेत 1 चोर गिरफ्तार, देवांगना घाटी हनुमान धारा रोड से गिरफ्तारी, जिला अस्पताल सोनेपुर से चोरी हुई थीं 2 बाइकें, फतेहपुर से चोरी की गई बाइक भी बरामद, कर्वी कोतवाली का मामला
➡कन्नौज- हाईवे पर डग्गामार वाहन की लापरवाही उजागर, NH-34 पर नियम अनदेखी का वीडियो वायरल, लोडर में सामान के ऊपर सवारियां बैठाकर सफर, आमजन की जान से खुलेआम खिलवाड़ का आरोप, सदर के मानीमऊ इलाके का बताया जा रहा वीडियो
➡आगरा- बिजलीघर पर युवकों ने विद्युत संविदा कर्मी को पीटा, बिल बकाया पर कटे कनेक्शन जोड़ने का बनाया दबाव, विरोध करने पर संविदाकर्मियों से की जमकर मारपीट, वीडियो बनाने पर कर्मचारी का मोबाइल तोड़ने का आरोप, JE अनिल कुमार ने मामले की थाने में शिकायत की, पुलिस ने घायल संविदा कर्मी को मेडिकल के लिए भेजा, थाना इरादतनगर के इनायतपुर सब स्टेशन का मामला
➡कानपुर- डीएम ने स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश घोषित किया, प्री-प्राइमरी से 8वीं तक के स्कूल 31 मई तक बंद, भीषण गर्मी और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद फैसला, छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए आदेश लागू, सभी शैक्षिक बोर्ड के विद्यालयों पर लागू रहेगा आदेश
➡प्रयागराज- सराय ममरेज में दो पक्षों में मारपीट, वारी गांव में जमीन के विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक दूसरे को पीटा, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर किया पथराव, सराय ममरेज थाना पुलिस ने जांच शुरू की
➡गोंडा- दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए बमबाजी की, दबंगों की बमबाजी का CCTV आया सामने, एक-दो नहीं ताबड़तोड़ 7 राउंड हुई बमबाजी, अचानक रात में बमबाजी से दहशत में परिवार, जानकी नगर की पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत की, पति से रंगदारी मांगने वालों पर बमबाजी का आरोप, घटना वाले दिन पीड़िता के पति घर से थे बाहर, पीड़ित महिला का वजीरगंज के एक गैंग पर आरोप, पति को जान से मारने की नियत से आए लोग, नगर कोतवाली पुलिस कर रही मामले की जांच, नगर कोतवाली के जानकी नगर की घटना
➡मैनपुरी- SOG टीम को मिली बड़ी सफलता, 16 टन काला तेल ट्रक से बरामद, काला तेल सप्लाई करने वाले 3 आरोपी अरेस्ट, मशीन, पाइप, मोटर और ड्रम बरामद, SOG ने काले तेल से भरा ट्रक किया जब्त, अवैध फैक्ट्री से हो रहा था काले तेल का कारोबार, सिरसागंज मार्ग पर चल रहा था अवैध कारोबार
➡प्रतापगढ़- दारोगा ने दुकान में कर्मचारी को पीटा, दुकान पर काम करने वालों से की गाली-गलौज, मारपीट कर जबरन चौकी ले जाने का आरोप, कर्मचारी की पिटाई की घटना CCTV में कैद, अंतू थाना के आममऊ ककरहा गांव का मामला
➡सहारनपुर- थाने के बाहर हंगामा, 4 समर्थक गिरफ्तार, इकरा हसन के समर्थकों पर रोड जाम का आरोप, पूर्व मंत्री समेत 4 लोगों की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद, इकरा हसन दोबारा थाने पहुंचीं और अफसरों से बात की, मामले में फिलहाल कोई समाधान नहीं निकल सका
➡महोबा- महिला की हत्या मामले में हाईकोर्ट का आदेश, SP समेत पुलिस अधिकारियों को तलब किया, एसपी महोबा और कोतवाली SHO को पेश होने के निर्देश, महिला थानाध्यक्ष को व्यक्तिगत पेश होने के निर्देश, CCTV न देने पर अदालत ने नाराजगी जताई, नौकरानी की जमानत याचिका पर सुनवाई में आदेश, पुलिस पर अवैध हिरासत और प्रताड़ना के आरोप लगाए गए, शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई थी महिला की हत्या
➡चंदौली- ओवरटेक के चक्कर में टैंकर में घुसी कार, हादसे में कार सवार 4 लोग बाल-बाल बचे, कार के उड़े परखच्चे और डिवाइडर पर चढ़ा टैंकर, कड़ी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था बहाल, हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर फरार, अलीनगर थाना क्षेत्र के जेके पैलेस की घटना
➡श्रावस्ती- डीजल के दुरुपयोग पर रोक के लिए नई व्यवस्था, जिलापूर्ति अधिकारी दीपक कुमार ने जारी किए निर्देश, किसानों को डीजल खरीद पर भूमि अभिलेख दिखाना अनिवार्य, खसरा-खतौनी की लेखपाल से सत्यापित प्रति जरूरी होगी, बोई फसल का विवरण भी दस्तावेज में दर्ज होना जरूरी, केन, पीपे या डिब्बे में डीजल देने पर पूरी तरह रोक
➡बिजनौर- नगीना सांसद चंद्रशेखर को पुलिस ने रोका, मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा जाने के दौरान रोका, नारायणपुर छंगा में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, स्योहारा शुगर मिल गेस्ट हाउस में रोके गए चंद्रशेखर, बड़ी संख्या में ASP कार्यकर्ता धरने पर बैठे और लगाए नारे, नारायणपुर छंगा को पुलिस छावनी में किया तब्दील, पुलिस घटना छुपा रही और मिलने नहीं दे रही- चंद्रशेखर, स्योहारा शुगर मिल गेस्ट हाउस का मामला
➡सोनभद्र- PM मोदी की अपील के बाद DM चर्चित गौड़ की पहल, पेट्रोलियम बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, सरकारी आवास से पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे DM, कर्मचारियों से सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील, पैदल, साइकिल और ई-रिक्शा के इस्तेमाल पर जोर
➡वाराणसी- पेट्रोल पंप पर पिस्टल के बल पर गुंडई, पिस्टल दिखाकर भरवाया पेट्रोल, बिना पैसा दिए फरार हुए मनबढ़, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र का मामला
➡गोंडा- हर्निया का ऑपरेशन कराने अस्पताल गया पति, इंस्टाग्राम वाले प्रेमी को विवाहिता ने बुलाया घर, 2 दिन से घर में छिपे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, पकड़े जाने पर प्रेमिका के घर हाईवोल्टेज ड्रामा, अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचा पीड़ित पति, पति के सामने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी विवाहिता, हंगामा और गाली-गलौज पर ग्रामीणों ने की प्रेमी की पिटाई, पुलिस ने बस्ती निवासी प्रेमी सहित 5 का किया चालान, धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबूरामपुरवा का मामला
➡मिर्जापुर- पुलिस चौकी के सामने अवैध वसूली, 2 सिपाही ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे, दुबार चौकी के सामने सादी वर्दी में वसूली, बाउंसर खुलेआम कर रहे सड़कों पर गुंडई, वसूली का वीडियो बना रहे पत्रकार को धमकी, बाउंसर ने गाड़ी रोककर वीडियो डिलीट करने की धमकी दी, लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार चौकी का मामला
➡वाराणसी- स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का महासंकल्प, स्वच्छता रैंकिंग में काशी को टॉप-3 में लाने की तैयारी, 100 वार्डों को 204 सेक्टरों में बांटकर अभियान तेज, नगर निगम ने स्वच्छता मिशन में झोंकी ताकत, कचरा संवेदनशील पॉइंट्स का होगा विलोपन, लापरवाही करने वालों पर अब लगेगा जुर्माना, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 सफाई कर्मी सम्मानित
➡रायबरेली- राहुल गांधी के दौरे का दूसरा दिन कल, सुबह कार्यकर्ताओं और नेताओं से करेंगे मुलाकात, क्षेत्र की जनता से भी मिलेंगे राहुल गांधी, रायबरेली गेस्ट हाउस में ठहरे हैं राहुल गांधी
➡दिल्ली- कल दिल्ली सरकार का पहला वर्क फ्रॉम होम दिवस, मुख्यमंत्री और सभी मंत्री घर से काम करेंगे, इमरजेंसी और जरूरी सेवाएं पहले की तरह जारी, बुधवार और शनिवार को अधिकांश विभागों में वर्क फ्रॉम होम, ट्रैफिक और प्रदूषण कम करने की दिशा में बड़ा कदम
————————————————————————————

More Stories
मथुरा19मई26*चोरी के मोबाईल व मोबाईल पोर्टस का व्यापार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
मथुरा 19 मई 26* अन्तर्राजीय शराब तस्कर को 55 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब गाड़ी प्रयुक्त के साथ गिरफ्तार किया।*
लखनऊ19.05.2026*25 हजार रूपये की इनामिया 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया ।*