लखनऊ19जून24*समाजवादी पार्टी अपने 7 विधायकों की सदस्यता को खारिज करवाएगी।
समाजवादी पार्टी अपने 7 विधायकों की सदस्यता को खारिज करवाएगी। विधानसभा अध्यक्ष के सामने जल्दी ही याचिका दाखिल होने वाली है। विधायकी गई तो इन सीटों पर उपचुनाव होगा।
समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के दौरान बीजेपी को वोट देने वाले और लोकसभा चुनाव में बीजेपी के मंच पर मौजूद रहे और बीजेपी का प्रचार करने वाले अपने विधायकों के बकायदा वीडियो, ऑडियो सहित सबूत जुटाए हैं।
सपा ने साथ विधायक हैं जिनकी सदस्यता जा सकती है
मनोज पांडेय, राकेश सिंह, अभय सिंह, राकेश पांडेय, विनोद चतुर्वेदी, पूजा पाल, आशुतोष (बदायूं)
पल्लवी पटेल को लेकर निर्णय अभी नहीं हुआ। तकनीकी रूप से अगर सपा उनके खिलाफ याचिका देती है तो पल्लवी की भी विधायकी जाएगी क्यूंकि वो दूसरी पार्टी के मंच से प्रचार कर रही थी। ओवैसी के साथ भी कई मंच साझा किए।
अब इन विधायकों की किस्मत का फैसला स्पीकर सतीश महाना के हाथ में है।
अगर इन सबकी विधायकी गई तो उपचुनाव होंगे।
इन सबके इलाके में बीजेपी हार गई है। इसलिए बीजेपी में फिलहाल इनकी स्थिति कमजोर हो गई है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर26 सीमांचल में गरजेगा भाजपा का जनसैलाब: 4 नवंबर को पूर्णिया में ‘लोकतंत्र बचाओ,
पूर्णिया बिहार30अक्टूबर26* जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम अंशुल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ*
पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर 26 *पूर्णिया में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चला ‘सुरक्षित बचपन अभियान’,