July 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ17जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 11 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ17जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ17जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, यूपी STF को मिली बड़ी कामयाबी, महाराष्ट्र का वांछित आरोपी गिरफ्तार, आरोपी रोहित पांडेय को गोंडा से दबोचा, यूपी STF ने की गिरफ्तारी की कार्रवाई, आरोपी पर आगे की विधिक कार्रवाई जारी

➡लखनऊ, कल सीएम योगी 4 जिलों का करेंगे दौरा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल का दौरा, कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

➡ग्रेटर नोएडा, श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में भीषण आग, टावर-12 के फ्लैट नंबर 1802 में लगी आग, आग से घर का सारा सामान जलकर खाक, आग लगने से सोसाइटी में मचा हड़कंप, रेजिडेंट्स ने मेंटेनेंस विभाग पर लगाए आरोप, फायर सेफ्टी उपकरण काम न करने का दावा

➡कन्नौज, नर्सिंग छात्र के साथ कर्मचारियों ने मारपीट की, अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर विवाद की शिकायत, दो कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, पीड़ित छात्र ने प्राचार्य को दिया शिकायती पत्र, राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज का मामला

➡कासगंज, जुए-सट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोरों पुलिस ने 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया, हार-जीत की बाजी लगाते पकड़े गए आरोपी, 5 बाइकों को भी पुलिस ने कब्जे में लिया, कासगंज की सोरों कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

➡दिल्ली, मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना को रफ्तार, भारत-जापान के बीच बुलेट ट्रेन परियोजना पर सहमति, जापान 2030 में E10 ट्रेन उपलब्ध कराएगा, शुरुआती दौर में भारतीय हाई स्पीड ट्रेन से होगा संचालन, बुलेट ट्रेन का पहला खंड 2027 में तैयार होने की उम्मीद, भारत-जापान ने प्रगति पर जताया संतोष

➡आगरा, आगरा में बड़ा यमुना नदी का जलस्तर, बारिश के बाद यमुना के जलस्तर में हुई बढ़ोत्तरी, सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन-पुलिस ने दिए निर्देश, बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

➡अलीगढ़, दिनदहाड़े विद्युत कर्मी के घर बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक, महिलाओं के हाथ-मुंह टेप से बांधने का आरोप, 40 हजार कैश समेत लाखों की ज्वैलरी लूटी, घर के बाहर कुंडी लगाकर भागे बदमाश, सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस, रोरावर थाने के श्रीरामपुरम कॉलोनी की घटना

➡सहारनपुर, 70 साल पुरानी मस्जिद पर कार्रवाई का मामला, नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने हटाने के दिए हैं आदेश, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद मस्जिद पहुंचे, मसूद ने प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल, कोर्ट जाएंगे, कानूनी लड़ाई लड़ेंगे-इमरान मसूद, मसूद का आरोप- स्वामित्व स्पष्ट किए बिना आदेश, आज मस्जिद, कल मंदिर पर भी सवाल उठेंगे-मसूद, मस्जिद पक्ष ने फैसले को चुनौती देने की बात कही, देवबंदी उलेमा कारी इशहाक गोरा ने जताई असहमति, कोर्ट ने अवैध कब्जा मानते हुए हटाने का आदेश दिया

➡सीतापुर, खेत में दिखे जंगली जानवर के पगचिन्ह, खेतों में पगचिन्ह दिखने से दहशत में किसान, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, बाघ के पगचिन्ह होने की आशंका, कांबिंग जारी, महोली तहसील के अमिरता गांव का मामला

➡अलीगढ़, 2 युवकों को भीड़ ने पीटा, वीडियो वायरल, बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटा, पालीमुकीमपुर थाने के गांव दूधमा की घटना

➡सीतापुर, खाना बनाते समय फटा प्रेशर कुकर, हादसे में युवती समेत 4 लोग घायल, युवती को गंभीर हालत में भेजा अस्पताल, खैराबाद थाना क्षेत्र के उदईपुर का मामला

➡गोंडा, गोंडा में नारकोटिक्स विभाग की बड़ी रेड, 36 घंटों से 6 जिलों की टीमें कर रही जांच, छापेमारी में मिला नशीली दवाओं का जखीरा, छापेमारी में करोड़ों की नशीली दवाएं मिली, अमन फार्मा का मालिक अमन कसौधन फरार, टीम ने अमन कसौधन के 4 गोदाम खंगाले, रिहायशी इलाके में घर को बनाया था गोदाम, नशीली दवाओं के कोडीन सिरप, ट्रामाडोल टैबलेट, स्पास्मो, अल्प्राजोलम, मफरिन जैसे इंजेक्शन, बाराबंकी अयोध्या से छापेमारी को आई टीम, गोंडा नगर के जयनगर बरियारपुर का मामला

➡भदोही, 22 साल पुराने भूमि विवाद के मामले का खुलासा, भूमि विवाद में रची गई बड़ी साजिश का भंडाफोड़, जमीन हड़पने के लिए फर्जी केस में फंसाने का आरोप, एनडीपीएस मुकदमे में भी फंसाने का गंभीर आरोप, 6 माह से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पंकज उपाध्याय महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया, फोन लोकेशन, CCTV,डिजिटल साक्ष्यों से खुला राज

➡बलिया, उभाव पुलिस की पशु तस्करों पर कार्रवाई, चार वाहन में 14 गोवंश बरामद किया, चार पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया, बिहार ले जाने के फिराक में थे तस्कर, हल्दीरामपुर गौशाला को किया गया सुपुर्द

➡गाजियाबाद, गाजियाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ, कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम ने की बैठक, पुलिस, प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद

➡प्रतापगढ़, 7 दिन बाबागंज उपकेंद्र की बिजली होगी प्रभावित, 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कटेगी बिजली, पेड़ों की कटाई के कारण बिजली होगी बाधित, शहर के बाबागंज उपकेंद्र के जेई ने दी जानकारी

➡अलीगढ़, महिला को गालियों का विरोध पड़ा महंगा, विरोध करने पर पड़ोसी ने किया पथराव, पीड़ित महिला ने मामले का बनाया वीडियो, पड़ोसी व्यक्ति दुष्यंत के खिलाफ दी तहरीर, मडराक थाना क्षेत्र के पढ़ियावली का मामला

➡चंदौली, युवक को जबरन ले जाने का आरोप, कार वॉश सेंटर से ले जाने का आरोप, युवक के साथ उसकी स्कॉर्पियो भी गायब, मौजूद लोगों ने 4 लोगों पर लगाया आरोप, चाबी छीनकर कार में बैठाने का आरोप, परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका, कार वॉश कर्मचारियों पर मिलीभगत का शक, परिजनों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, अलीनगर थाना क्षेत्र का सनसनीखेज मामला

➡हमीरपुर, नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला, रेप के 4 आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई सजा, चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा, कोर्ट ने 62 हजार रुपए का अर्थ दंड भी लगाया, थाना सिसोलर में दर्ज किया गया था मुकदमा, न्यायालय विशेष पास्को एक्ट कोर्ट ने सुनाई सजा

➡कानपुर, झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला, चौबेपुर में डायल 112 टीम पर हुआ हमला, पुलिस टीम के सामने ही दोनों पक्ष भिड़े, बीच बचाव में एक पक्ष ने पुलिस पर किया हमला, मारपीट के दौरान दो सिपाही के आई मामूली चोट, पुलिस टीम ने दो लोगों को लिया हिरासत में, चौबेपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव का मामला

➡कन्नौज, कोर्ट से फरार वारंटी को पुलिस ने दबोचा, वारंटी प्रदीप कुमार किया गया गिरफ्तार, न्यायालय ने जारी किया था एनबीडब्लू, तिर्वा कोतवाली पुलिस ने किया अरेस्ट

➡प्रतापगढ़, दबंगों ने वॉल्वो बस को ओवरटेक कर रोका, कंडक्टर, चालक को पीटने का गंभीर आरोप, दबंगों बस में मारपीट कर मौके से फरार, शिकायत पर नामजद पर मुकदमा दर्ज, लीलापुर थाना के हंडौर इलाके का मामला

➡अलीगढ़, ग्रामवासियों और दो युवकों में मारपीट का मामला, दोनों पर ग्राम सभा की भूमि कब्ज़ाने का है आरोप, तालाब कब्ज़ामुक्त कर सौन्दर्यीकरण कराया जा रहा, सौन्दर्यीकरण कार्य का दोनों युवकों ने किया विरोध, ग्रामवासियों व दोनों युवकों के बीच मारपीट झगड़ा, तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, पुलिस की पड़ताल में छेड़छाड़ की बात निकली झूठी, पालीमुकीमपुर थाना इलाके की बताई जा रही घटना

➡महराजगंज, समूह बनाकर 1 लाख 89 हजार की धोखाधड़ी, महिला ने तहसील में किया जमकर हंगामा, तहसीलदार ने कार्रवाई का दिया आश्वासन, समूह अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप, कोषाध्यक्ष के पति पर गुमराह करने का आरोप, हस्ताक्षर लेकर पैसे निकालने का आरोप, महिलाओं के खाते से 1.89 लाख निकालने का दावा, निचलौल तहसील के भगाटार गांव का मामला

➡सहारनपुर, कुतुबपुर में हत्या की वारदात से हड़कंप, 20 वर्षीय विपिन का खेत में मिला शव, हत्याकर शव खेत में फेंके जाने की आशंका, कान से खून, गले,शरीर पर चोट के निशान, चार दिन पहले ही चंडीगढ़ से घर लौटा था, घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद वजह होगी साफ, थाना सरसावा क्षेत्र का सनसनीखेज वारदात

➡मुजफ्फरनगर, बहु ने ससुर का काटा गुप्तांग, ब्लेड से गुप्तांग काटने का आरोप, गलत काम करता था ससुर- बहु, गंभीर हालत के चलते CHC में भर्ती, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, पुलिस ने आरोपी बहु को अरेस्ट किया, बुढाना कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡देहरादून, कल कक्षा 12 तक सभी स्कूल बंद, भारी बारिश के अलर्ट पर स्कूल बंद, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश, IMD ने जारी किया था ऑरेंज अलर्ट

➡अमेठी, लटके विद्युत तारों से हो रही दुर्घटनाएं, चपेट में आने से दो गोवंशो की हुई मौत, पीड़ित पशुपालकों ने पुलिस को दी सूचना, बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप, पीड़ितों ने मृत पशुओं के मुआवजा की मांग की, मुसाफिरखाना कोतवाली इलाके का मामला

➡कन्नौज, विधवा महिला ने ससुर पर लगाया आरोप, ससुर पर बदनीयती का लगाया गंभीर आरोप, पीड़ित विधवा महिला ने SP से लगाई गुहार, थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का मामला

➡रायबरेली, पूर्व मंत्री सुरेंद्र विक्रम सिंह का फेसबुक पर पोस्ट, पूर्व मंत्री ने पोस्ट में बेटे का बताया नालायक, लिखा- बेटे को सभी सम्पत्तियों से किया बेदखल, 24 घण्टे के बाद फिर फेसबुक पर किया पोस्ट, फेसबुक अकाउंट हैक होने की पूर्व मंत्री ने कही बात, हरचंदपुर से विधायक रहे रहे हैं सुरेंद्र विक्रम सिंह

➡लखनऊ, अलीगंज गल्ला मंडी में लगी भीषण आग, गल्ला मंडी में झोपड़ियों में अचानक भड़की आग, स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना, मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर पाया काबू

➡कन्नौज, नाबालिग छात्रा का दो शोहदों पर छेड़छाड़ का आरोप, थाने से कुछ दूर पहले छात्रा ने एक शोहदे को पकड़ा, थाने के गेट पर ही चप्पलों से कर दी शोहदे की पिटाई, भीड़ बढ़ी तो शोहदा छात्रा के हाथ पर काटकर फरार, परिजनों ने अज्ञात शोहदों के खिलाफ दी तहरीर, कन्नौज के ठठिया थाने इलाके का पूरा मामला

➡कन्नौज, एसपी ने तालग्राम क्षेत्र में किया पैदल गश्त, गश्त के दौरान स्थानीय लोगों से भी की बात, CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाने के दिये निर्देश.

Taza Khabar