लखनऊ15सितम्बर23*सिटी बस मे महिला यात्री का छूटा पर्स ,जिसे महिला यात्री को सकुशल किया गया वापस,
पर्स पाकर चेहरे पर वापस आई मुस्कान!
पर्स में एक लाख रुपये की नगदी व सोने के आभूषण एवम जरूरी कागजात सहित महिला यात्री का छुटा था पर्स! जिसे वापस कर चालक व परिचालक ने पेश की ईमानदारी की मिशाल!
लखनऊ – खबर लखनऊ से है जहाँ आज दुबग्गा डिपो की पीएमआई इलेक्ट्रिक बस संख्या यूपी 32पीएन 6676 जिसका संचालन श्री ललित कुमार (चालक),श्री शहनवाज (परिचालक) कर रहे थे जिनके द्वारा एक ईमानदारी की मिशाल पेश की गई। उक्त बस में एक महिला यात्री जो कि चारबाग से सीतापुर बाईपास दुबग्गा के लिए यात्रारत थी, जिनका पर्स बस में छूट गया था! जिसमे नगद एक लाख रुपए व सोने की झुमकी तथा जरूरी कागजात थे। पर्स की याद आने पर महिला बदहवास स्थिति में दुबग्गा डिपो पहुंच कर बस मे पर्स छुट जाने की बात कही गयी! जिसे श्री ज्ञान चंद्र,सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक,अनिल तिवारी,वरिष्ठ केंद्र प्रभारी दुबग्गा डिपो व उनकी टीम द्वारा महिला यात्री को उनका पर्स नगद धनराशि व झुमकी सकुशल प्राप्त कराई गई।
महिला यात्री को उसका पर्स वापस प्राप्त होते ही डिपो प्रबंधन के कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। तो वहीं डिपो प्रबंधन द्वारा बस क्रू की ईमानदारी हेतु चालक को ₹300,परिचालक को ₹ 300 नगद पुरस्कार स्वरूप प्राप्त कराये गए! इस मौके पर वसुदेवो सिटी बस सर्विसेज के ऑपरेशन हेड सौरभ पांडेय, दुबग्गा डिपो केंद्र प्रभारी सिद्धेश्वर सिंह ,जेएसआई अरुण कुमार,डीओ,फिरोज बाबू सहित चालक एवं परिचलक मौजूद रहे!
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*