लखनऊ15फरवरी25*उत्तर प्रदेश-भाजपा कार्यकर्ता की विस्फोटक चिट्ठी वायरल –
BJYM के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और कानपुर के क्षेत्रीय मंत्री रहे अजीत गुप्ता ने फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल और कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल पर बड़े आरोप लगाए, आरोप है कि-बड़ा पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये जमा कराये गए,जिसे पार्टी फण्ड में न देकर स्वयं डकार गये , इस मामले की पंचायत लखनऊ तक हुई लेकिन डकारने वालों के रसूख के चलते अजीत गुप्ता की सुनवाई नहीं हुई , अजीत गुप्ता का लेटर बम अब वायरल है,न्याय होगा या नहीं ,कांड हुआ है या नहीं ,यह आलाकमान तय करेगा !!
****
पार्टी फण्ड पैसा विश्वासघात से याद आया एक पार्टी में पैसा जमा होता है लेकिन काम न होने पर TDS काट कर पैसा ससम्मान वापस कर दिया जाता है लेकिन पार्टी विद डिफरेंस ने नया कीर्तिमान रच दिया ,समस्त धन बरमूडा ट्रायंगल को चला गया !!
नोट- जिलाध्यक्ष इन वेटिंग ध्यान दें,अपने पैसे की चिंता करें,विषय गंभीर है !!

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 नवंबर 26 विकास में पूर्णिया ने सबको पीछे छोड़ा, स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे राज्य में पहला स्थान*
बांदा27नवंबर26* अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस पर ग्रामीण परंपरा विकास संस्थान ने किए कार्यक्रम और निकाला जागरूकता मार्च*
कौशाम्बी 27 नवम्बर 26*सिराथू में बाइक-साइकिल की जोरदार भिड़ंत दो गंभीर घायल प्रयागराज रेफर*