September 29, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ14जनवरी*युपीआजतक न्यूज़ देश की खबरे

लखनऊ14जनवरी*युपीआजतक न्यूज़ देश की खबरे

[14/01, 11:45 PM] Anand Kushwaha Auraiya: *सपा मुखिया अखिलेश को भारी पड़ा अतिउत्साह,नियमों की उड़ाईं धज्जियां,अब हुआ एक्शन*

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनावी दंगल का बिगुल बज चुका है।हर रोज कोई नेता चुनावी पाला बदल एक्सप्रेस पर सवार हो रहा है,लेकिन अधिक सुर्खियां कुछ दिन पहले ही योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बटोर रहे हैं।
स्वामी के इस्तीफे के बाद से अटकले तेज हो गई थी कि वे समाजवादी पार्टी का दामन थामेंगे,मगर स्वामी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की थी और कहा था कि शुक्रवार को सब स्पष्ट हो जाएगा।

मकर संक्राति के दिन स्वामी समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ एक मंच पर नजर आए।एक मंच पर हुंकार भरते हुए स्वामी के साथ शक्ति प्रदर्शन कर रहे सपा मुखिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राजधानी के सपा मुख्‍यालय पर सदस्यता समारोह में उमड़ी हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ पर चुनाव आयोग ने संज्ञान ले लिया है और केस दर्ज किया है।चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम को जांच के आदेश दिए।इसके बाद लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश ने एक टीम भेजकर वीडियोग्राफी कराई।

डीएम अभिषेक का कहना था कि समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम बिना अनुमति के किया गया।सूचना मिलने पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस टीम को सपा दफ्तर भेजा गया और इसके बाद कार्यक्रम पर एफआईआर दर्ज की गई। गौतमपल्ली थाने में धारा 144 का उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत पुलिस ने ये एफआईआर दर्ज की है।

आपको बताते चलें कि कोरोना की तीसरी लहर के बीच हो रहा उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा के चुनाव में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए चुनाव आयोग ने पहले ही कहा था कि कोई फिजिकल रैली नहीं करेगा। इसके बाद भी सपा कार्यालय पर सदस्यता समारोह में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्‍वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी समेत 6 विधायकों ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर सपा में शामिल हो गए हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने हाल ही में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए साफ कर दिया था कि किसी भी राज्य में रैली और रोड शो के आयोजन की इजाजत नहीं होगी।इसके अलावा किसी नुक्कड़ सभा का आयोजन भी सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगा।साइकिल रैली,बाइक रैली और पदयात्रा जैसी चीजों पर भी रोक रहेगी,रात 8 बजे के बाद चुनाव प्रचार पर रोक रहेगी,चुनाव आयोग ने चुनावी पार्टियों से कहा था कि वो अधिक से अधिक वर्चुअल रैली या डिजीटल रैली पर जोर दें।ये सभी पाबंदियां 15 जनवरी तक लागू हुई थीं।

चुनाव आयोग ने साफ किया था कि 15 जनवरी के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी और फिर आगे इस पर फैसला लिया जाएगा,लेकिन अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की गाइडलाइन का उल्लंघन किया और हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम इकट्ठा कर कोरोना को खुला निमंत्रण दिया है।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने तो यहां तक कहा था कि डोर टू डोर कैंपेन में भी पांच से अधिक लोग नहीं जा सकते हैं,लेकिन फिर भी शुक्रवार को जब सपा मुख्‍यालय पर नेताओं के हजारों समर्थकों-कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हुई तो ये सारी पाबंदियां और कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां हवा में उड़ती हुई नजर आईं।
[14/01, 11:45 PM] Anand Kushwaha Auraiya: *सीडीएस बिपिन रावत प्लेन क्रैश का हुआ खुलासा, जानिए साजिश है या लापरवाही*

*नई दिल्ली, पीएमाए*। विमान दुर्घटना में हुई सीडीएस जनरल रावत की मौत को लेकर आइएएफ द्वारा गठित दुर्घटना पर ट्राई-सर्विसेज ने रिपोर्ट पेश की है। ट्राई-सर्विसेज कोर्ट आफ इन्क्वायरी ने अपने प्रारंभिक निष्कर्षों में फ्लाइट डेटा रिकार्डर और काकपिट वायस रिकार्डर का विश्लेषण किया। इसमें कहा गया है कि हादसे की वजह लापरवाही रही है। साथ ही कहा कि दुर्घटना मौसम में अप्रत्याशित परिवर्तन के कारण हुई थी। जिसके कारण पायलट का भटकाव हुआ। अपने निष्कर्षों के आधार पर कोर्ट आफ इंक्वायरी ने कुछ सिफारिशें की हैं जिनकी समीक्षा की जा रही है।

दुर्घटना की वजह घने जंगल पहाड़ी इलाका और लो-विजिबिलिटी माना जा रहा है। लो-विजिबिलिटी के चलते हेलिकाप्टर को कम ऊंचाई पर उड़ान भरनी पड़ी। वहीं, लैंडिंग पाइंट से वो कुछ ही दूरी पर था। इस कारण से भी वो निचाई पर उड़ रहा था। इस वजह से क्रैश लैंडिंग हुई। हेलिकाप्टर के पायलट ग्रुप कैप्टन रैंक के अधिकारी थे, इसलिए मानवीय गलती की आशंका नहीं थी। हेलिकाप्टर में दो इंजन थे। इसलिए इंजन फेल होने की वजह से भी हादसा नहीं हो सकता था।

जांच कमेटी ने वायुसेना और थलसेना के संबंधित अधिकारियों के बयान रिकार्ड किए हैं। साथ ही उन स्थानीयों लोगों से भी बातचीत की है जो इस दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी थे। उस मोबाइल फोन की जांच भी की गई है जिससे क्रैश से तुरंत पहले का वीडियो शूट किया गया था। दुर्घटना हुए हेलीकाप्टर का एफडीआर यानि फ्लाईट डेटा रिकार्डर यानि ब्लैक-बाक्स भी घटनास्थल से बरामद कर लिया गया था। उसका डाटा भी रिपोर्ट में शामिल किया गया है
[14/01, 11:45 PM] Anand Kushwaha Auraiya: *तीन जवानों की करंट से मौत,कई घायल*

me  January 14, 2022  बिहार,

*बिहार* सुपौल जिले में एसएसबी की 45 वीं बटालियन के बीरपुर कैंप में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार करंट लगने से 3 ट्रेनी जवानों की मौत हो गई जबकि 8 लोग झुलस कर घायल हो गए। मिल रही जानकारी के अनुसार बताया गया कि 5 वीं बटालियन के कमांडेंट एचके गुप्ता का तबादला हो गया था, बुधवार की शाम उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन हुआ था, शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रेनी जवान टेंट खोल रहे थे इसी दौरान किसी तरह टेंट के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज तार में टेंट की पाइप सट गई जिससे करंट उतर गया और जवान उसके चपेट में आ गए। जख्मी जवानों को अनुमंडल अस्पताल लाया गया प्रारंभिक जांच के बाद चार घायल जवानों को रेफर कर दिया गया। फिलहाल कैंप के अधिकारी कुछ भी बताने में असमर्थता जता रहे हैं।
[14/01, 11:45 PM] Anand Kushwaha Auraiya: *आईबी अधिकारी के बेटे-बहू ने किया सुसाइड:पति ने हाथ की नस काटकर जहर पीया तो पत्नी ने भी पी लिया जहर, चिल्लाई-पापा बचा लो*

*जयपुर* जयपुर में आईबी में तैनात अधिकारी के बेटे-बहू ने शुक्रवार को सुसाइड कर लिया। बेटे की 9 महीने पहले ही शादी हुई थी। पहले बेटे ने हाथ की नसें काटी। इसके बाद जहर खा लिया। यह देखकर पत्नी ने भी जहर खा लिया। दोनों को एसएमएस अस्पताल लेकर आए। जहां दोनों की मौत हो गई। घटना आदर्श नगर थाने इलाके के शिव शंकर कॉलोनी की है। थाना अधिकारी विष्णु खत्री ने बताया कि हेमंत साहू (26) और हेमलता (21) की 9 महीने पहले अप्रैल में शादी हुई थी। गुरुवार रात करीब 10 बजे दोनों ने सुसाइड कर लिया था। थाना अधिकारी ने बताया कि हेमंत स्वभाव से काफी गुस्सैल था शादी के बाद से वह कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा था। रात में दोनों के बीच क्या बहस हुई यह सामने नहीं आया है। लेकिन परिजनों ने बताया कि पहले हेमंत ने गुस्से में अपने हाथ की नसें काट दी। इसके बाद उसने जहर पी लिया। यह देखकर हेमलता ने भी जहर खा लिया।

*बहू चिल्लाई: पापा बचाओ, भाई ने दरवाजा खोला तो अचेत पड़े थे*

दोनों अपने कमरे में थे। पिता खाना लेकर ऊपर जा रहे थे। तभी हेमलता की जोर से आवाज आई- पापा बचाओ। उनके हाथ से खाने की थाली छूट गई। उन्होंने बड़े बेटे को आवाज लगाई। उसने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो दोनों अचेत पड़े थे। परिवार के लोग दोनों को एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनों की मौत हो गई।

*बेरोजगार था हेमंत, पिता आईबी में तैनात*

पुलिस ने बताया कि सुसाइड के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हेमंत बेरोजगार था और कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। पिता सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो में यूडीसी है। घर के नीचे एक किराणे की दुकान है। जिसे बड़ा भाई चलाता है।
[14/01, 11:45 PM] Anand Kushwaha Auraiya: *जनपद प्रयागराज की सांसद मा0 रीता बहुगुणा जोशी जी कोरोना संक्रमित।*

*अस्वस्थ महसूस होने पर आज सांसद जी ने अपना कोविड टेस्ट कराया जिसमे रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।*

*जिस कारण दिल्ली स्तिथ आवास में होम आइसोलेशन पर हैंl मा0 रीता बहुगुणा जोशी जी*

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.