लखनऊ11अक्टूबर25*चौकी इंचार्ज आर्य नगर ने पेश की मिसाल — हादसे में घायल व्यक्ति को दिलाया तत्काल इलाज, बाद में की कानूनी कार्रवाई*
लखनऊ। थाना नाका के आर्य नगर चौकी क्षेत्र में आज सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, एक कार ने राह चलते व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
सूचना मिलते ही आर्य नगर चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल व्यक्ति को बिना देरी किए नज़दीकी अस्पताल भेजवाया, जिससे समय रहते उसका प्राथमिक उपचार हो सका।
वहीं, चौकी इंचार्ज ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटना में शामिल कार को भी कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
*अंतर्राष्ट्रीय जन अधिकार मीडिया*

More Stories
कानपुर नगर 18 नवम्बर 26*कानपुर में अधिवक्ताओं की हड़ताल को मिला व्यापक समर्थन, कचहरी में न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप
मथुरा 18 नवंबर 26*थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गया गिरफ्तार ।*
कौशाम्बी 18 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ खास खबरें