लखनऊ10मार्च25*डीएफओ लखनऊ से मिला उ. प्र. टिम्बर एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल*
*लखनऊ में बाघ के दहशत का अंत करने पर संगठन द्वारा स्मृति चिन्ह दे कर किया गया अभिनन्दन*
लखनऊ 10 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल आज डीएफओ लखनऊ श्री सीतांशु पांडेय जी से मिला व 90 दिनों तक मलिहाबाद क्षेत्र में दहशत फैलाए रखने वाले बाघ के आतंक का अंत करने पर उनको स्मृति चिन्ह दे कर अभिनंदन किया गया। श्री त्रिवेदी ने बताया कि उक्त मुलाकात के दौरान डीएफओ लखनऊ द्वारा उनके व उनकी टीम के अनुभव को साझा किया गया उन्होंने बताया कि कैसे 90 दिनों में कई बार टीम के सदस्यों का बाघ से सामना हुआ और उसके हमले में कर्मचारी बाल बाल बचे साथ ही वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा अपनी जान को जोखिम में डाल कर कैसे मलिहाबाद क्षेत्र की जनता को बाघ के दहशत से मुक्ति दिलाने का ये कभी न भूल पाने वाला अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*प्रशासक बने ग्राम प्रधानों को बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगा मानदेय*
कानपुर नगर13अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, ‘
अयोध्या13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें