लखनऊ10जुलाई26*केजीएमयू लारी कार्डियोलॉजी ओपीडी में दलालों पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी पुलिस के हवाले*
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के लारी कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी में मरीजों को गुमराह कर निजी मेडिकल स्टोरों से दवाइयां खरीदवाने और निजी अस्पतालों में भर्ती कराने वाले दलालों के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई।
अस्पताल प्रशासन द्वारा की जा रही गोपनीय निगरानी के दौरान दो संदिग्ध दलालों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
*केजीएमयू के मुख्य प्रवक्ता डॉ. के.के. सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन लंबे समय से मरीजों और उनके परिजनों से मिल रही शिकायतों पर नजर बनाए हुए था। गोपनीय जांच के दौरान दोनों संदिग्ध मरीजों को बहलाकर निजी संस्थानों की ओर ले जाने का प्रयास करते हुए पकड़े गए*।
अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मरीजों के साथ किसी भी प्रकार की दलाली, धोखाधड़ी या अनधिकृत गतिविधि को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही मरीजों और उनके परिजनों से अपील की गई है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और केवल अस्पताल के अधिकृत काउंटरों एवं चिकित्सकों द्वारा दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें।
केजीएमयू प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी इस तरह के तत्वों के खिलाफ लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि मरीजों को सुरक्षित, पारदर्शी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

More Stories
कौशाम्बी24अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26* डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा में संत रविदास विकास शिविर की तैयारी का दिया निर्देश
लखनऊ24अगस्त26*महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार*