June 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ1जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ1जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ1जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- DGP ने 1930 Standalone 2.0 किया लॉन्च, कल्ली पश्चिम में नया 30-सीटर कॉल सेंटर शुरू, साइबर ठगी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन मजबूत, RBI और बैंकों के सहयोग से CFMC यूनिट का विस्तार, साइबर फ्रॉड पीड़ितों को त्वरित सहायता देने पर जोर, अब शिकायत के लिए थाने जाने की जरूरत नहीं- DGP

➡लखनऊ- यूपी पुलिस सिपाही और समकक्ष पदों पर भर्ती, 8, 9 और 10 जून को आयोजित होगी लिखित परीक्षा, दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, परीक्षा से 3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे

➡लखनऊ- 50 हजार के इनामी संजय की गिरफ्तारी, चिनहट पुलिस और क्राइम ब्रांच ने दबोचा, अपहरण और फिरौती मामले में था फरार, अन्य आरोपियों की पहले हो चुकी गिरफ्तारी

➡लखनऊ- 10 मोहर्रम की शाही ज़री को लेकर डेलीगेशन राजभवन पहुंचा, अफहाम-ए-जमा सोसाइटी ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, विशेष सचिव राज्यपाल श्रीप्रकाश गुप्ता को दिया गया ज्ञापन, 10 मोहर्रम को शाही ज़री का जुलूस निकालने की मांग

➡आजमगढ़- जनगणना ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मचारी से मारपीट, हाफिजपुर में कार्य के दौरान कर्मचारी से मारपीट, सर्वे के लिए मकान संख्या 102 पर पहुंची थीं महिला, किराएदार ओंकार नाथ यादव ने कर्मचारी से अभद्रता की, विरोध करने पर लात-घूसों से मारपीट के आरोप, पीड़िता उर्फी फातमा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं, जनगणना ड्यूटी में प्रगणक के रूप में तैनात हैं, शिक्षकों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की, BEO दिनेश कुमार वर्मा पहुंचे कोतवाली, तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

➡चंदौली- सपा नेत्री गार्गी पटेल से मारपीट मामला, मामले पर सपा का भाजपा पर बड़ा हमला, सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा, प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल- पाल, सभी आरोपी भाजपा के गुंडे- श्याम लाल पाल, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा पर भी निशाना

➡बाराबंकी- राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया सम्मान, मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित, कलेक्ट्रेट स्थित DRDA सभागार में कार्यक्रम

➡हापुड़- सड़क पर मारपीट करने का मामला, पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी सहित नौ लोग गिरफ्तार, वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद, दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी, थाना सिंभावली का मामला

➡फतेहपुर- विजय निषाद हत्याकांड का हुआ खुलासा, प्रेमिका ने पति संग की थी वारदात, हत्या करने से पहले गूगल पर खंगाली जानकारी, महिला पर बात करने का दबाव बनाता था मृतक, फतेहपुर के बकेवर थाना क्षेत्र का मामला, SP फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक ने किया खुलासा

➡कुशीनगर- DIG एस चनप्पा पहुंचे कुशीनगर, DIG और SP केशव कुमार ने किया निरीक्षण, CM के प्रस्तावित आगमन को लेकर निरीक्षण, कार्यक्रम स्थल की देखी सुरक्षा व्यवस्था, 2 जून को CM का तमकुहीराज में कार्यक्रम

➡दिल्ली- 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन, 6 जून को जंतर-मंतर पर जुटेंगे CJP के समर्थक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर उठेगी आवाज, अभिजीत ने आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया, शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की बात कही गई

➡चित्रकूट- मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, CDO डीपी पाल और जिलाध्यक्ष भाजपा ने किया सम्मान, मेधावियों को 21-21 हजार रुपये के चेक सौंपे

➡आगरा- ब्लॉक कार्यालय पर महिलाओं का हंगामा, गांव की महिलाएं BDO कार्यालय पहुंचीं, तालाब खुदाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, खंड विकास अधिकारी से की शिकायत, ब्लॉक शमशाबाद के बास महुआ का मामला

➡प्रतापगढ़- ट्रक और बुलेरो में जोरदार टक्कर, बुलेरो सवार 3 पुलिसकर्मी घायल, सभी घायल ट्रामा सेंटर में भर्ती, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, कोतवाली देहात के खरहर का मामला

➡आगरा- DCP पश्चिमी ऑफिस में महिला का गंभीर आरोप, थाना अछनेरा प्रभारी पर अभद्रता और भगाने का आरोप, ससुरालियों का महिला से चल रहा है विवाद, महिला सिपाही ने कपड़े उतरवाए और फोटो खींची- आरोप, पांच से छह बार केबिन में बुलाया- पीड़िता, DCP पश्चिम ने ACP सुकन्या को सौंपी जांच, थाना अछनेरा फतेहपुरा गांव का मामला

➡रायबरेली- गैस एजेंसी के कर्मचारियों की खुलेआम गुंडई, गैस लेने गई महिला को घसीटकर जमकर पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा- पीड़ित महिला, मामले की जांच में जुटी पुलिस, सलोन के इंडेन गैस का बताया जा रहा वीडियो

➡बाराबंकी- साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AEPS फ्रॉड करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, नकली फिंगरप्रिंट और क्लोन बायोमेट्रिक से करते थे ठगी, आरोपियों के पास से 4 मोबाइल और 5 सिम बरामद, आधार आधारित भुगतान प्रणाली से करते थे फ्रॉड, पीड़ित के खाते से निकाले गए 1.29 लाख रुपये, साइबर थाना पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

➡बदायूं- पंचायत सहायकों का मानदेय वृद्धि पर प्रदर्शन, सहायकों ने 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय की मांग की, स्थायी सेवा नियमावली लागू करने की मांग, मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

➡अमेठी- राजस्व और पुलिस टीम पर हमला, अतिक्रमण हटाने पहुंची थी संयुक्त टीम, ग्रामीणों और संयुक्त टीम के बीच झड़प, ग्रामीणों के हमले का वीडियो वायरल, सालों से बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा, SDM के आदेश पर पहुंची थी टीम, पुलिस ने कई लोगों को पकड़कर लाई कोतवाली, सुल्तानपुर मजरे मोचवा गांव की घटना

➡कन्नौज- किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन, भाकियू अराजनैतिक का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, सूखी फसलों का मुआवजा देने की मांग, DM को सौंपा 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

—————————–

Taza Khabar