लखनऊ08मई24*नाबालिग के साथ गैगरेप मामले मे बॉयफ्रेंड सहित 5 दरिंदे गिरफ्तार..
BF ने दोस्तों संग मिलकर किया था अगवा.. फिर कर दिया था साथियो के हवाले
UP मे लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने हुसैनबाद इलाके के पिक्चर गैलरी के पास से पकड़ा है। इनमें नाबालिग का बॉयफ्रेंड हिमांशु भी शामिल है। बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले पीड़िता को अगवा किया, फिर गैराज में बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि नाबालिग की दोस्ती हिमांशु सोनी नाम के युवक से थी। इसी ने पीड़िता को अपनी बातों में फंसाया। इसके बाद दोस्त साहिल की भी मदद ली और नाबालिग को अपने साथ गैराज ले गया। यहां हिमांशु के साथ साहिल, अनिल, वाहिद और समीर ने गैंगरेप किया। हिमांशु सोनी आर्केस्ट्रा में गाना गाने का काम करता है। वहीं अन्य आरोपी बैटरी रिक्शा चलाते है।

More Stories
नई दिल्ली7जून2026 *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
नई दिल्ली7जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली7जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*