लखनऊ04दिसम्बर2022*खतौली विधानसभा के उपचुनाव में निष्पक्ष चुनाव कराये जाने हेतु प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा।
लखनऊ 3 दिसम्बर। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने खतौली विधानसभा के उपचुनाव में निष्पक्ष चुनाव कराये जाने हेतु प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में अवगत कराया कि 15-खतौली विधान सभा मैं हो रहे उपचुनाव में आज शाम 5.00 बजे नियमानुसार चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है इसके बावजूद संज्ञान में आया है कि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान व उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल चुनाव आयोग के आदेशों की अवहेलना करते हुए लगातार 15 विधानसभा क्षेत्र खतौली में मतदाताओं को अपने पद का दुरुपयोग करते हुए प्रभावित करने का काम कर रहे हैं क्योंकि उच्च पदों पर होने के कारण प्रशासन लगातार मंत्री गणों के दबाव में काम कर रहा है। ऐसी दशा में निष्पक्ष चुनाव हो पाना संभव नहीं है मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग स्वतंत्र रूप से करने में असहज महसूस कर रहे हैं तथा मतदाताओं को प्रलोभन देकर अधिक दबाव बनाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाया जा रहा है।
उन्होंने लिखे गये पत्र में आग्रह किया कि चुनाव की निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए रसूखदार लोगों को तत्काल आधे घण्टे के अन्दर खतौली क्षेत्र से बाहर किया जाए तथा क्षेत्र में जाने पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए यह भी सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि उक्त लोग क्षेत्र में किसी भी मतदाता पर अनाधिकृत दबाव न बना सके इसलिए इन पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जाय। उन्होंने अपेक्षित कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
(मनजीत सिंह)
More Stories
सीतापुर 30 अक्टूबर 26**चूहें खा गये गरीब का एक लाख रुपया**गरीब परिवार का 5 साल का सपना चूहों ने पल भर में बर्बाद कर दिया*
जम्मू कश्मीर 30 अक्टूबर 26*कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में अक्टूबर महीने में ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया
कानपुर नगर 30 अक्टूबर 26*लेदर उद्योग को मिलेगी नई उड़ान! मोतीझील में 7वें लेदर मेले का आगाज,