*लखनऊ अपडेट चौकी अम्बरगंज*
लखनऊ03जुलाई*डीसीपी वेस्ट राहुल राज ने सहादतगंज क्षेत्र में हुई लूट की घटना का किया खुलासा।
थाना सआदतगंज अंतर्गत चौकी अम्बरगंज से चंद क़दम की दूरी पर एक छोटी बच्ची से आदर्श स्कूल के पास लुटेरे मोबाइल और कुछ पैसे छीन कर मौके से हुए थे फरार।
जिसकी ख़बर चलते ही आनन-फानन में पुलिस द्वारा गलत युवक को था उठाया जिसके बाद उक्त युवक को तत्काल छोड़ना पड़ा ।
*वहीँ चौकी पर सक्रिय रहने वालों ने साहब को तेज तर्रार बताते हुए 45 मिनट में पुलिस का झूठा गुड वर्क दिखाकर अधिकारियों में भ्रम था फैलाया*
बताते चलें सुबह लगभग दस से बारह बजे के बीच छोटी बच्ची के साथ मल्टी मीडिया मोबाइल और कुछ पैसे छीन कर लुटेरे मौके से हुए थे फरार।
जबकी घटना के 4 दिन बाद हुई लुटेरे की गिरफ्तारी जिसका डीसीपी राहुल राज द्वारा किया गया खुलासा।
डीसीपी ने बताया सआदतगंज पुलिस द्वारा जिस युवक को गलती से उठाया गया था उसका नाम आदिल हैं और उससे पूछ ताछ के बाद छोड़ दिया गया था।
वही बच्ची से मोबाइल छीन कर भागने वाले अदनान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं अभी एक अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जल्द ही उसकी गिरफ़्तारी भी होगी।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
More Stories
मुजफ्फरनगर/मेरठ, 13 अक्टूबर 2026 सूफी अमजद अली बने बीएमपी के मेरठ महानगर अध्यक्ष
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*