लखनऊ02जून24*चुनाव खत्म होते ही टोल टैक्स में इजाफा*
लखनऊ से विष्णु गुप्ता की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
राष्ट्रीय राजमार्ग ने चुनाव खत्म होते ही टोल में इजाफा कर दिया है। बता दें कि 5 से लेकर ₹25 तक टाल में इजाफा किया गया है। एनएचएआई ने टोल प्लाजा से गुजरने वाले कार, बस और ट्रक के लिए पांच से 25 रुपये तक टोल टैक्स बढ़ा दिया है। वाहन चालकों से दो जून रात 12 बजे से बढ़ा हुआ टोल वसूला जाएगा। टोल प्लाजा पर नई रेट सूची चस्पा करा दी गई है। एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने एक अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों को बढ़ाया था। इसके लिए गजट भी जारी हो गया था। लोकसभा चुनावों को देखते हुए इस आदेश को स्थगित कर दिया गया। अब मतदान खत्म हो चुका है। इसको देखते हुए दो जून की रात 12 बजे से टोल टैक्स की दरें बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

More Stories
नई दिल्ली ६ सितंबर २०२६*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
रायगड 5 सितंबर 26*दिवेआगर समुद्रकिनारी तीन पर्यटकांचे सुखरूप रेस्क्यू; होमगार्ड आणि स्थानिक ग्रामस्थांच्या तत्परतेने मोठी दुर्घटना टळली
लखनऊ 5सितंबर 26*बड़े ही धूम धाम के साथ मनाई गई गोगा नवमी, श्रद्धालुओं ने जमकर छका भंडारा