संबददाता लवकुश शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक
मथुरा02जून24*हाईटेंसन लाइन के तार काट ले गए चोर पुलिस जुटी जांच में
मथुरा के नौहझील क्षेत्र में चोर 33 केवीए की 4 किलोमीटर लंबी लाइन के तार काटकर चुरा ले गए। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
220 केवीए मडुआका से नौहझील खादर में होकर विद्युत उपखंड नौहझील व बाजना उपखंड पर 33 केवी लाइन आ रही है। यहां से दो लाइनें हैं। दोनों चालू हैं। नौहझील व बाजना विद्युत उपखंड की 33 केवीए लाइन के 22 विद्युत खंभों से करीब 4 किलो मीटर लंबी लाइन सोमवार रात चोर काटकर चोरी कर ले गए। जानकारी विद्युत कर्मियों को मंगलवार शाम को हुई। इस मामले में नौहझील के जेई अशोक कुमार व बाजना के जेई ओमेंद्र प्रताप सिंह ने थाने में तहरीर दी है।

More Stories
रायगड 5 सितंबर 26*दिवेआगर समुद्रकिनारी तीन पर्यटकांचे सुखरूप रेस्क्यू; होमगार्ड आणि स्थानिक ग्रामस्थांच्या तत्परतेने मोठी दुर्घटना टळली
लखनऊ 5सितंबर 26*बड़े ही धूम धाम के साथ मनाई गई गोगा नवमी, श्रद्धालुओं ने जमकर छका भंडारा
🇮🇳🔥 एशिया कप में आज भारत की बेटियों का मुकाबला पाकिस्तान से! 🇵🇰