लखनऊ02जनवरी2023*निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका स्वीकार-*
UP निकाय चुनाव में OBC आरक्षण का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। UP सरकार के ओर से सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने सोमवार को याचिका दायर की। सुप्रीम कोर्ट में याचिका स्वीकार कर ली गई है। अब चार जनवरी को सुनवाई होगी। OBC आरक्षण के बिना नगर निकाय चुनाव कराने के इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की गई है।
तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले की जानकारी दी और राज्य सरकार की तरफ से बनाए गए आयोग का भी हवाला दिया। इस मामले में चीफ जस्टिस ने बुधवार यानी चार जनवरी को सुनवाई की बात बात कही है। UP सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की है।

More Stories
बांदा 5 सितंबर 26*नरैनी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं,
बांदा 5 सितंबर 26*शिक्षक दिवस पर बंद प्राथमिक विद्यालय के बाहर सपा ने लगाई चौपाल, सरकार के फैसले का जताया विरोध*
मथुरा 5 सितंबर 26 उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरनी में एक शिक्षक ने विद्यालय के विकास और शिक्षा को जोड़कर मिसाल पेश की