इटावा02जनवरी2023*इटावा प्रदर्शनी में आयोजित विज्ञान मेले में परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने किया प्रतिभाग
(सुघर सिंह सैफई)
इटावा। जनपद प्रदर्शनी एवं इटावा महोत्सव के तत्वाधान में आयोजित विज्ञान मेला में कई विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें सैफई क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों के सैकड़ों छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञान मेला के मुख्य अतिथि जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा संयोजक डॉ आनंद, डॉ मुकेश यादव (सह जिला विद्यालय निरीक्षक) तथा राजू राणा जिला विद्यालय निरीक्षक थे।
इस विज्ञान मेले में उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट अतिराजपुर सैफई ने भी सभी स्कूलों के साथ प्रतिभाग करते हुए अपने आपको बेस्ट चयनित 175 मॉडल की श्रेणी में पहुंचाया।
प्राथमिक विद्यालय अतिराजपुर की श्रीमती अर्चना बाजपेई के निर्देशन में बच्चों ने मनमोहक मॉडल बनाए थे। सभी अधिकारियों ने स्टॉल पर पहुंचकर बच्चों की हौसला अफजाई की तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी|
More Stories
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*वीरू की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, नौबस्ता-सागर हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*जिलाधिकारी तक मामला पहुंचने के बाद भी क्यों नहीं हो रही कार्रवाही श्मशान घाट पर गुंडा / पंडा टैक्स वसूली करने वालो के खिलाफ
लखनऊ 22 अक्टूबर 26*डीएम, एसडीएम और तहसीलदार समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर 54 दिन तक रहेगी रोक