लखनऊ01जुलाई25*छात्रों को पशु विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में स्टार्ट-अप स्थापित करना चाहिए: राष्ट्रपति*
*********************************
👉 *राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत समारोह को किया संबोधित*
***********
*लखनऊ* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज उत्तर प्रदेश के बरेली में भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया।इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी संस्कृति ‘ईशावास्यम् इदं सर्वम्’ के जीवन मूल्य पर आधारित है, जो सभी जीवों में ईश्वर की उपस्थिति को देखती है। हमारे देवताओं और ऋषियों द्वारा पशुओं से संवाद करने की मान्यता भी इसी सोच से जुड़ी है।
राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि मनुष्य का वनों और वन्य जीवों के साथ सह-अस्तित्व का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि कई प्रजातियां या तो विलुप्त हो चुकी हैं या विलुप्त होने की कगार पर हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन प्रजातियों का संरक्षण जैव विविधता और पृथ्वी के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि ईश्वर ने मनुष्य को जो सोचने-समझने की शक्ति दी है, उसका उपयोग सभी जीवों के हित के लिए किया

More Stories
बांदा23मार्च26*जिलाधिकारी ने किया तालाब आधुनिकीकरण और चेकडैम निर्माण का निरीक्षण*
बांदा23मार्च 26*वरिष्ठ पत्रकार श्री विवेक मिश्रा जी के निधन पर अखबार वितरक साथियों ने श्रद्धांजलि दी*
बांदा23मार्च26*भीड़-भाड़ वाले इलाकों और सरकारी कार्यालयों से चोरी कर वाहनों के पार्ट अलग कर बेचने का खुलासा*