बांदा23मार्च26*जिलाधिकारी ने किया तालाब आधुनिकीकरण और चेकडैम निर्माण का निरीक्षण*
युपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा -जिलाधिकारी बाँदा जे0रीभा ने आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त आज तहसील बबेरू में चेकडैम निर्माण एवं वर्षा जल संचयन हेतु तालाब आधुनिकीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम ग्राम मवई, अलिहा के तालाब जिसका वित्तीय वर्ष 2025-26 में वर्षा जल संचयन योजना तालाब आधुनिकीकरण के अन्तर्गत किये गये कार्य का निरीक्षण किया। उक्त तालाब का निर्माण कार्य 75.87 लाख की धनराशि से किया जा रहा है। उन्होंने निर्माणाधीन तालाब की गहरायी की नाप कराकर चेक किया तथा इनलेट व आउटलेट, घाट आदि का निरीक्षण करते हुए अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई को प्रत्येक दशा में इस माह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
इसके उपरान्त उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला योजना (चेकडैम निर्माण व एनीकट निर्माण के अन्तर्गत) ग्राम आहार के निर्माणाधीन चेकडैम का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण करते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उक्त चेकडैम का निर्माण कार्य 64.94 लाख की धनराशि से किया जा रहा है। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिशाषी अभियंता एवं ठेकेदार को चेकडैम का निर्माण कार्य मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगामय हुआ भट्ठा बाजार, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब*
नई दिल्ली14अगस्त26*शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 देश दुनिया के ताजा 45 समाचार*
लखीमपुर खीरी14अगस्त26*प्रतिभावान खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय राइफल-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है