लखनऊ 6जनवरी 26*प्रशासनिक फेरबदल: MVVNL ने 6 कार्यकारी सहायकों को देवीपाटन क्षेत्र किया तैनात*
लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MVVNL) ने प्रशासनिक आवश्यकता के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यालय आदेश जारी करते हुए विभिन्न इकाइयों में तैनात छह कार्यकारी सहायकों को स्थानांतरित कर मुख्य अभियंता (वितरण), देवीपाटन क्षेत्र, गोंडा में कार्य हेतु आवंटित किया है।
निगम मुख्यालय से 05 जनवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरित किए गए कर्मचारियों में
मोहित सिंह, मो0 अहमद, आशीष कुमार मौर्य, बहादुर सिंह, पवनेंद्र कुमार पाठक और महेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं। ये सभी वर्तमान में लखनऊ के विभिन्न वितरण एवं वाणिज्यिक इकाइयों में कार्यरत थे।
कार्यालय आदेश में निर्देशित किया गया है कि संबंधित इकाई प्रमुख अथवा नियंत्रक अधिकारी स्थानांतरित कार्मिकों को बिना किसी विलंब के तत्काल कार्यभार ग्रहण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कार्मिक का स्थानांतरण पूर्व में सक्षम स्तर से निरस्त किया जा चुका है अथवा उसे कार्यमुक्त नहीं किया गया है, तो ऐसी स्थिति में यह आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।
निगम प्रशासन ने यह भी उल्लेख किया है कि यदि आदेश में दर्शाई गई वर्तमान तैनाती इकाई और वास्तविक तैनाती में कोई अंतर पाया जाता है, तो वास्तविक तैनाती स्थल को ही प्रशासनिक एवं व्यवहारिक उद्देश्यों के लिए मान्य माना जाएगा। सभी स्थानांतरण मामलों में Relieving एवं Joining की प्रक्रिया HRMS प्रणाली के माध्यम से ही संपन्न की जाएगी, जैसा कि निगम के पूर्व आदेश दिनांक 20 नवंबर 2023 में निर्देशित है।
बताया जा रहा है कि यह प्रशासनिक कदम देवीपाटन क्षेत्र में मानव संसाधन की पूर्ति और कार्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 मार्च 26 सीमांचल के विकास के लिए आवाज़ : एम्स, उद्योग और रोजगार की मांग
पूर्णिया10मार्च26*डगरूआ में शोक की लहर: सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
लखनऊ १० मार्च २६ * मिठाई ,कैटरिंग ,रेस्टोरेंट, होटल व्यापारियों को व्यवसायिक गैस सिलेंडर मिलने में आ रही परेशानियों से डीएम को अवगत कराया