पूर्णिया बिहार 6 जनवरी 26*स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की जयंती पर भव्य समारोह
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, बनभाग परिसर, पूर्णिया में पद्मश्री से सम्मानित बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्रद्धेय स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
*पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमेका ने किया संबोधित*
इस अवसर पर पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमेका ने कहा कि सुशील कुमार मोदी जी केवल एक कुशल प्रशासक ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी और सिद्धांतनिष्ठ नेता थे। उन्होंने बिहार में सुशासन, पारदर्शिता और विकास की मजबूत नींव रखी। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए, हम सभी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज सिंह ने कहा कि श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी जी बिहार की राजनीति के ऐसे सशक्त स्तंभ थे, जिन्होंने ईमानदारी, सादगी और जनसेवा को अपना जीवन मंत्र बनाया। उन्होंने बिहार को विकास और सुशासन की नई दिशा देने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे, जिन में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंदु शेखर, क्रांति देवी, रामनारायण मेहता, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष आरती जयसवाल ,जिला मंत्री मीनाक्षी सिन्हा, सचिन राय, राजीव पांडे, प्रीति झा, प्रवक्ता अनिता सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता वर्मन, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश दास, शुभम झा, अमृत चौरसिया, वरिष्ठ नेता सकलदीप राजपाल, भाजपा जिला सदस्य कर्नल अशोक सिंह सेवानिवृत ,मनोज सिंह (सीनियर), नेत्री तारा साह, गुंजा बेगानी, अभ्यम लाल, प्रशांत मिश्रा, अमन भारती, शांतनु कुमार दर्जनों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

More Stories
लखनऊ 18 अप्रैल 26*पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, राज्यभर में 29 हजार से अधिक छापे*
चंडीगढ़ 18 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर 💁🏻♂️हरियाणा आज की खबरें*
पूर्णिया बिहार18अप्रैल26* इंसानियत की जीत : 30 साल का दर्द खत्म, GMCH पूर्णिया में गरीब मजदूर का फ्री ऑपरेशन*