नव वर्ष बधाई
लखनऊ: 31 दिसंबर 2025*उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेश वासियों को नए साल की दी बधाई एवं शुभकामनाएं
लखनऊ*उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्त देश व प्रदेश वासियों की नव वर्ष -2026की मंगलमय शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री मौर्य ने देश व प्रदेश में आपसी सद्भाव प्रेम व भाईचारे की भावना को बलवती बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा है कि हम सबको,भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सरकार के संकल्प को पूरा करने के लिए अपने -अपने क्षेत्र में पूरे मनोयोग से कार्य करना है।
उन्होंने कामना की है कि नया वर्ष सभी के जीवन में अच्छी सेहत और अपार खुशहाली लाए। सभी देश व प्रदेशवासी प्रगति और समद्धि की नयी ऊंचाइयों को छूते रहें। नये वर्ष में हम सब लोग मा0प्रधानमंत्री जी के विकसित व आत्मनिर्भर भारत के विजन व लक्ष्य को हासिल करने के लिए नई ऊर्जा व नये उत्साह के साथ अग्रसर हों।

More Stories
नैनीताल19जून 26*लालकुआँ में चोरों के हौसले बुलंद: मोटरसाइकिल के बाद अब ‘दूध चोर’ सक्रिय, कोतवाली के सामने से क्रेट्स ले उड़ा चोर
कानपुर नगर19जून26*इस समय भयंकर कड़ी धूप।के यातायात पुलिस जाम लगने के भय से कर रही मुस्तैद ड्यूटी
मथुरा 19 जून 26* 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।*