लखनऊ 18 जनवरी 26 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने UP Health Tech Conclave 1.0 में सहभागिता की. …
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्वास्थ्य, औषधि और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों को नई ऊंचाई देने हेतु लखनऊ में आयोजित UP Health Tech Conclave 1.0 में सहभागिता की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने Uttar Pradesh State Healthcare Research Upscale and Transformative Initiative के अंतर्गत ‘यूपी इमरास’ का लोकार्पण एवं Standard Operating Procedures for Institutional Ethics Committees पुस्तक का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन कर नवीन तकनीकों और स्वास्थ्य नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। यह सम्मेलन प्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक अग्रणी वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

More Stories
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम