लखनऊ 17 जनवरी*उन्नाव जिला काॅग्रेस अध्यक्ष सुभाष सिंह ने अपनी कार्यकारिणी सहित विकासखण्ड अध्यक्षों के साथ राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामा
आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद के समक्ष तथा राष्ट्रीय महासचिव शिव करण सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे की उपस्थिति में उन्नाव जिला काॅग्रेस अध्यक्ष सुभाष सिंह ने अपनी कार्यकारिणी सहित विकासखण्ड अध्यक्षों के साथ राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 जयंत सिंह की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुये रालोद का दामन थामा। इस अवसर पर युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, पूर्व विधायक अशफाक अली खान, जिलाध्यक्ष रणविजय मौर्य ने सभी का स्वागत किया।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्र नाथ त्रिवेदी ने बताया कि शामिल होने वालों में, सुभाष यादव, राकेश यादव, अखिलेश सविता, मोईन अंसारी, कमलेश सिंह, कफील खान, अवधेष सिंह, शिवाकांत तिवारी, आशीष त्रिपाठी, धनंजय सिंह, जितेन्द्र कुमार सविता, रामशंकर शर्मा, जीतबहादुर प्रमुख थे। इसके अतिरिक्त लखनऊ के सोमेश सिंह ने भाजपा छोड़कर रालोद की सदस्यता ग्रहण की जिसमें अजीत सिंह, श्यामू दुबे, शैलेश कुमार, रामकिशोर दीपक सिंह, रविशंकर राजपूत आदि लोग शामिल थे।
(सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी)
प्रदेश प्रवक्ता

More Stories
लखनऊ 28 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 28 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैक पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 28 मार्च 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*