लखनऊ 17दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡लखनऊ – छत्तीसगढ़ के जवान की हाथरस में मौत का मामला, न्याय की आस में पीड़ित परिवार लखनऊ पहुंचा, हाथरस के भगवती प्रसाद अस्पताल में हुई थी मौत, अस्पताल प्रशासन पर कार्रवाई करने की कर रहे मांग, सीएम योगी से शिकायत करने लखनऊ आया परिवार
इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई थी- परिवार
➡लखनऊ- मौसम विभाग का उत्तर भारत के लिए अलर्ट जारी , उत्तर प्रदेश में दृश्यता तेजी से घटने की चेतावनी, वर्तमान में विजिबिलिटी करीब 50 मीटर दर्ज की गई, अगले 1-2 दिन में दृश्यता 25-30 मीटर तक रहेगी, मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने दी जानकारी
तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट की संभावना, ठंड के साथ गलन और बढ़ने के आसार, प्रदेश में अगले 2-4 दिनों तक मौसम गंभीर रहेगा
➡अयोध्या- अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने समीक्षा बैठक की, अमित कुमार घोष ने 3 मंडलों की समीक्षा बैठक की, तीनों मंडलों के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जरूरत , बैठक में मंडल आयुक्त सभागार में आयोजित की गई
➡सोनभद्र- कफ सीरप तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 10 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करता था हेरफर, मां कृपा मेडिकल के नाम पर करता था हेरफर, एसआईटी, एसओजी,थाना रॉबर्ट्सगंज की कार्रवाई
➡दिल्ली- दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, जो कदम उठाए गए,वो नाकाम साबित- सुप्रीमकोर्ट, प्रदूषण में कमी के लिए लॉन्ग टर्म प्लानिंग करें-SC, दिल्ली में स्कूल बंद करना अस्थायी पॉलिसी-SC, शॉर्ट टर्म उपाय सिर्फ अस्थायी सुरक्षा के लिए हैं-SC
इस मामले में अगली सुनवाई 6 जनवरी को होगी
➡मिर्जापुर- संदिग्ध हालत में मजदूर की मौत, अन्नपूर्णा रिफाइनरी में मजदूर की मौत, मिल के अंदर पट्टे में फंसने से हुई मौत, मिल मालिक के गुर्गे समझौते का दबाव बना रहे, परिजनों पर दबाव, स्थानीय लोग लगा रहे आरोप, थाना लालगंज के पगार रिफायनरी का मामला
➡महाराष्ट्र- महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दिल दहला देने वाला मामला, किसान से 1 लाख के कर्ज पर 74 लाख की वसूली, किसान रोशन की साहूकार ने निकलवा ली किडनी, 1 लाख के कर्ज पर रोजाना 10 हजार ब्याज वसूला, किसान की जमीन,घर और कीमती सामान तक बिका
किसान को कंबोडिया ले जाकर निकलवा ली किडनी
➡शामली- शामली में तीहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुलिस ने आरोपी पति फारूक को गिरफ्तार किया, कस्टडी में फारूक ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए, फारूक ने पत्नी का राशन कार्ड भी नहीं बनवाया था, राशन कार्ड बनवाने के लिए फोटो की आवश्यकता थी
उसने कभी अपनी पत्नी का फोटो भी नहीं खिंचाया, बुर्का ना पहनने पर पत्नी, 2 बेटियों की हत्या की, फारूख ने तीनों शवों को सेफ्टी टैंक में छिपाया था, डॉक्टर के पैनल ने शवों का पोस्टमार्टम किया, तीनों शवों के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की गई, कांधला थाना क्षेत्र के गढ़ी दौलत की घटना
➡आगरा – बाइक पर आए दो युवकों पर गौकशी का आरोप, रेलवे लाइन किनारे की गई गौकशी- ग्रामीण, किसान ने संदिग्ध हरकत देख रोका,तमंचा तान पीटा , किसान की कनपटी पर तमंचा लगा जान लेने का प्रयास, थाना अछनेरा क्षेत्र का मामला
➡श्रावस्ती- श्रावस्ती में मनरेगा का नाम बदलने का स्वागत, नाम परिवर्तन पर प्रधानों-मजदूरों ने किया स्वागत, नया नाम देश को विकास की ओर ले जाएगा-प्रधान, मनरेगा मजदूरों ने मजदूरी दर बढ़ाने की उठाई मांग, 252.50 की जगह 500 न्यूनतम मजदूरी की मांग
➡एटा – अज्ञात चोरों ने किराने की दुकान में चोरी की, दुकान से नगदी और सामान किया गया चोरी, दुकान में गल्ले में रखे 1 लाख 80 हजार रुपए चोरी, चोरी की वारदात करते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद, जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव नूंहखेडा का मामला
➡कानपुर – पुलिस ने 5 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, लूट-चोरी जैसी घटनाओं को दे रहे थे अंजाम, 2 चोरी की बाइकें और 4 मोबाइल हुए बरामद, 19-20 साल के है गिरफ्तार पांचों शातिर लुटेरे, क्वालटोली पुलिस ने 5 शातिरों को अरेस्ट किया
➡मथुरा- यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में जुड़ी बड़ी खबर, शवों की शिनाख्त का किया जा रहा प्रयास, 8 मृतकों के परिजनों के लिए गए डीएनए सैंपल, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और जांच टीम घटनास्थल पहुंची, घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाने का हो रहा प्रयास
➡बांदा- नशे में धुत दबंग ने पड़ोसी की बाइक जलाई, बाइक जलाने की घटना का वीडियो वायरल, दरवाजे पर खड़ी बाइक आग के हवाले की, विरोध करने पर दबंग कर रहा गाली गलौज, गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव का है वीडियो
➡आगरा – तालाब में डूबने से 7 साल की बच्ची की मौत, कल से लापता बच्ची का शव बरामद हुआ, पुलिस, पीएसी ने रेस्क्यू अभियान चलाया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा , तालाब किनारे तार फेंसिंग न होने से हादसा, थाना शमशाबाद के गढ़ी थाना का मामला
➡रायबरेली- मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद एक्शन मोड में पुलिस , अवैध घुसपैठियों के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान , बांग्लादेशी-रोहिंग्या की तलाश में चेकिंग अभियान, रेलवे लाइन के किनारे कर रहे लोगों से की पूछताछ , रेलवे लाइन के पास रह रहे लोगों के दस्तावेज चेक किए , चेकिंग के दौरान कई मकानों के ताले भी बंद पाए गए, बाहरी लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा-पुलिस

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*