लखनऊ 15 मार्च*योगी सरकार का बडा फैसला नीलगाय और छुटटा पशुओं से अपंगता पर मुआबजे का ऐलान_*
*===================*
*_लखनऊ प्रदेश की योगी सरकार ने आवारा जानवरों जैसे नीलगाय और सांड की चपेट में आने से घायल या अपंग होने की दशा में मुआवजा देने का ऐलान किया है. साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस तरह के हमलों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं. निर्देश के मुताबिक 60 प्रतिशत से अधिक अपंग होने पर 2.50 लाख तक का मुआवजा मिलेगा, जबकि 40 से 60 प्रतिशत तक अपंग होने पर 74 हज़ार का मुआवजा मिलेगा. 1 हफ्ते से अधिक अवधि तक अस्पताल में भर्ती होने पर 16 हजार का मुआवजा मिलेगा._*
*_दरअसल, सरकार ने छूटता जानवरों खासकर नीलगाय और सांड के हमलों को राज्य आपदा की घटनाओं की सूची में शामिल किया है. गौरतलब है कि प्रदेश में छुट्टा पशुओं में नील गाय और सांड के हमले या टक्कर की घटनाएं होने पर ही मुआवजा मिलेगा. इससे पहले योगी सरकार ने नीलगाय और सांड के हमले या टक्कर से होने वाली मौतों पर चार लाख के मुआवजे का ऐलान किया था!_*

More Stories
कानपुर नगर 14मई26*चकरपुर मंडी के चबूतरे नंबर 6 पर लगी भीषण आग
लखनऊ14मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मथुरा 14 मई 26 *पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा होली गेट के आसपास पैदल गश्त*