April 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 15 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 15 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 15 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- लखनऊ में झुग्गी झोपड़ियों में भीषण आग, एक के बाद एक कई सिलेंडरों में ब्लास्ट, पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे, गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट से फैली आग, कई किलोमीटर दूर से दिख रहा काला धुआं, फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी, टेढ़ी पुलिया के पास झोपड़ियों में लगी आग, सैकड़ों झुग्गी झोपड़ियों में भीषण आग लगी, आसपास के कई मकान खाली कराए गए

➡लखनऊ- विकास नगर में झोपड़ियों में भीषण आग, कई घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं, 1200 लोगों की बस्ती में भीषण आग लगी, कई सिलेंडर फटने से आग ने लिया विकराल रूप, दमकल की 12 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर जुटी, फायर ब्रिगेट की टीम लगातार बुझाने में लगी, पुलिस लोगों को हटाने में जुटी, नहीं मान रही भीड़, गेट तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने संभाली स्थिति, महिलाएं, बच्चे और पुरुष बड़ी संख्या में मौजूद

➡सिद्धार्थनगर- हर्रेया गांव में कंबाइन मशीन में लगी आग, इंजन से निकली चिंगारी से लगी भीषण आग, गेहूं की कटाई के दौरान निकली चिंगारी से आग, बांसी तहसील क्षेत्र के हर्रेया गांव का मामला

➡मुजफ्फरनगर- अनियंत्रित कार ने श्रमिक को मारी टक्कर, टक्कर लगने से 10 फीट ऊपर उछला श्रमिक, घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद, अनियंत्रित कार बराबर में बने नाले में गिरी, सिटी कोतवाली क्षेत्र सहारनपुर रोड का मामला

➡बरेली- दोनाली बंदूक के साथ युवक की फोटो, पुलिस ने आरोपी से लाइसेंसी बंदूक की बरामद, भोजीपुरा क्षेत्र के अंडर पास के पास से गिरफ्तारी

➡आगरा- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान, अखिलेश यादव सत्ता के बिना बेचैन हैं- केशव, अपना शासन काल याद करें अखिलेश- केशव, भाजपा सरकार का मतलब विकास- केशव

➡आजमगढ़- देवगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार, मध्य प्रदेश के छतरपुर से की बरामदगी

➡चंदौली- डीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई, बिना मान्यता चल रही है अतिरिक्त कक्षाएं, अतिरिक्त कक्षाओं वाले स्कूल का किया निरीक्षण, 8वीं तक मान्यता, 10वीं तक कक्षाएं चलती मिली, प्रशासन ने दोनों स्कूलों को जारी किया नोटिस, मैरी एजुकेशन एकेडमी बगही को नोटिस जारी, ज्ञान दीप एजुकेशन एकेडमी सोगाई को नोटिस

➡वाराणसी- वाराणसी में ATS की छापेमारी का मामला, युवक के द्वारा इस्लामिक हैंडलर से बात, इस्लामिक हैंडलर से बात किए जाने का क्लू, ATS ने युवक के मोबाइल, टैबलेट को किया जब्त, आरोपी युवक के पिता का बयान आया सामने, संदिग्ध हैंडलरों ने बेटे का ब्रेन वास करने की कोशिश, आरोपी बेटे को पिता ने बताया डिप्रेशन का शिकार, बेटे के द्वारा सोशल मीडिया पर चैट से हुई जांच, जांच में बेटे के साथ परिजनों का पूरा सहयोग

➡बुलंदशहर- युवक हिंदू युवती बहला फुसलाकर फरार, घर से बाजार सामान लेने गई थी युवती, बजरंगदल के कार्यकर्ताओं पहुंचे कोतवाली, बरामदगी को लेकर पुलिस को अल्टीमेटम, खुर्जा कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡बदायूं- एनकाउंटर के डर से बहन ने लगाई गुहार, सीओ सहसवान को महिला ने दिया प्रार्थना पत्र, भाई को घर से उठाकर ले गई पुलिस- बहन, युवक को कार में डालकर कहीं छुपाया गया- बहन, पुलिस कर सकती है फर्जी मुठभेड़- बहन, परिजनों को नहीं दी जा रही कोई जानकारी- बहन, फर्जी मुकदमे में फंसाने का भी आरोप, बहन ने भाई को सकुशल छुड़ाने की मांग की

➡चित्रकूट- मंदिर पुजारी पर जानलेवा हमला, मंदिर परिसर में घुसकर मारपीट, आरोपियों ने की बेरहमी से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप, मंदिर कब्जाने की कोशिश का लगाया आरोप, रैपुरा थाना क्षेत्र का मामला

➡फर्रुखाबाद- संदिग्ध हालत में घर में लगी आग, घर का सारा सामान जलकर राख, दमकल गाड़ी ने आग पर पाया काबू, थाना कमालगंज क्षेत्र का मामला

➡प्रयागराज- प्रयागराज में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत, ट्रेन से कटने के चलते 4 लोगों की मौत, प्रयागराज के करछना इलाके में हादसा

➡हापुड़- चोरों ने घर से चोरी की, हजारों की नगदी, आभूषण चोरी, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡लखनऊ- विकासनगर आग पर DG फायर सुजीत पांडे का बयान, मौके पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, डीएम विशाख जी पहुंचे, कई DCP, ADCP, ACP और भारी पुलिस बल तैनात, फायर ब्रिगेड की 20+ गाड़ियां रेस्क्यू में जुटीं- सुजीत, आग पर काफी हद तक काबू पाया गया- सुजीत, अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं- सुजीत, आस-पास के मकान भी आग की चपेट में आए- सुजीत, दीवारों में दरारें और सामान जलकर खाक- सुजीत, 25-30 LPG सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाले गए- सुजीत

➡लखनऊ- सीएम योगी ने प्रयागराज हादसे का लिया संज्ञान, मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना-CM, अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी के दिए निर्देश

➡उन्नाव- घर के बाहर खड़ी बुलेट चोरी, चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद, सदर कोतवाली के मगरवारा का मामला

➡आगरा- डिप्टी CM केशव मौर्य भीम नगरी कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जीईसी मैदान में सजा है भीम नगरी का मुक्ताकाशी मंच, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम पहुंचे डिप्टी सीएम, मंच पर मौजूद भीम अनुयायियों ने किया स्वागत, डिप्टी सीएम के साथ मंत्री एसपी सिंह बघेल भी पहुंचे

➡मैनपुरी- अनियंत्रित स्कूली बस ने ठेले में मारी टक्कर, बस की टक्कर लगने से 6 लोग गंभीर घायल, आरएस एजुकेशनल एकेडमी की बताई जा रही बस, गंभीर घायलों में इलाज के दौरान एक की मौत, पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, भोंगाव पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी

➡प्रयागराज- करछना इलाके में दर्दनाक रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत, करछना-भीरपुर रेल खंड पर हुआ हादसा, डाउन ट्रैक पर शव मिलने के बाद ट्रेन रोकी गई, मौके पर जीआरपी और पुलिस टीम पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा गया, सभी मृतक फिरोजाबाद के खैरगढ़ के निवासी, गिरिराज, आकाश, अजय और मुन्ना पासी की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने हादसे पर जताया दुख, अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश

➡प्रयागराज- बेलहट उच्च प्राथमिक विद्यालय में फूड प्वॉइजनिंग, समोसा-लड्डू खाने से बिगड़ी बच्चों की तबीयत, दर्जनों बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत, कई बच्चे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती, प्राथमिक इलाज के बाद सभी बच्चे खतरे से बाहर, अभिभावकों ने भोजन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, बीएसए, एसडीएम और प्रशासन मौके पर पहुंचे, अधिकारियों ने बच्चों का हाल जाना, जांच के निर्देश, स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है

➡कौशाम्बी- हाईवे किनारे बंद बक्से में मिला शव, शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, कोखराज थाना क्षेत्र का है मामला

➡नोएडा- मजदूर कंपनी विवाद मामले में बड़ी कार्रवाई, आगजनी मामले में 17 की पहचान, 11 गिरफ्तार, भड़काने के आरोप में 32 की पहचान, 19 अरेस्ट, 4 लोगों पर साजिश और षड्यंत्र के आरोप, पुलिस की जांच और पूछताछ जारी