लखनऊ 13 अगस्त *अन्नदाता के वोटों का समय आया करीब,तो भाजपा को आयी किसानों की याद:अखिलेश यादव*
लखनऊ।उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सियासत रिमझिम बरसने वाले सावन के महीने में भी गर्म है।सत्ताधारी पार्टी इस वक्त किसानों को अपने पाले में लाने के लिए अभियान में जुटी हुई है,तो वही समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाजवादी पार्टी समेत अन्य राजनीतिक दल भी अपनी-अपनी रणनीति बनाने में कमर कस कर जुटे हुए हैं।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के किसान सम्मेलन पर तंज कसा हैं।सपा अध्यक्ष ने कहा कि किसान अब भाजपा के फुसलाने में नहीं आने वाले हैं।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि सुना है बातों की दमदार खेती करने वाली भाजपा यूपी में किसान सम्मेलन करेगी।अन्नदाता का मतदाता बनने का समय जब करीब आया तो भाजपा को किसानों की याद आयी है। किसान भाजपाईयों के फुसलाने में नहीं आने वाले हैं। 2022 में किसान एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मतदान करेंगे।
आपको बता दें कि पिछले काफी समय से किसान अपनी मांगों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं। किसानों की नाराजगी को लेकर विपक्ष भी सरकार पर जबरदस्त हमले कर रहा है,इसलिए चुनाव से पहले किसानों से संपर्क करने के लिए किसान संपर्क यात्रा,बातचीत करने की कोशिश और संबंधों को सुधारने की तरफ अधिक ध्यान देना शुरू किया है, ताकि यूपी के सत्ता की राह आसान बनी रहे।अब किसानों को समझाने के लिए भाजपा की तरफ से 16 से 23 अगस्त तक पूरे प्रदेश में सम्पर्क अभियान चलेगा। प्रदेश के किसान मोर्चे के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और संगठन से जुड़े लोगों को प्रदेश के सभी किसान बाहुल्य इलाकों में जाकर सरकार की मंशा और नीतियों के बारे में विस्तार से बताएंगे। इस दौरान किसानों के गन्ना मूल्य, उपकरणों पर सब्सिडी, दवाइयों और खाद पर कालाबाजारी, जरूरी सरकारी सुविधाओं की समय पर मदद करने जैसे बहुत से कार्यों के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा भाजपा आने वाले दिनों में किसानों की एक बड़ी बैठक करने वाली है। इसके बाद सितम्बर के पहले सप्ताह में मेरठ में किसानों का बड़ा सम्मेलन प्रस्तावित है।

More Stories
नई दिल्ली3अगस्त26*यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को बरी किया..!!*
लखनऊ3अगस्त26*डीपीसी में देरी से लेखपाल नाराज, पांच अगस्त से आंदोलन का किया एलान*
अयोध्या3अगस्त26*पवित्र सावन माह के पहले सोमवार पर अयोध्या में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर।