June 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

शिवराजपुर 14 जनवरी 26 * शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बिलहन गांव का मामला। ...

लखनऊ 11 जनवरी 26*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी सोमवार, 12 जनवरी 2026 को अयोध्या में प्रवास पर रहेंगे।

लखनऊ 11 जनवरी 26*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी सोमवार, 12 जनवरी 2026 को अयोध्या में प्रवास पर रहेंगे।

लखनऊ 11 जनवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी सोमवार, 12 जनवरी 2026 को अयोध्या में प्रवास पर रहेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी अयोध्या में श्री राम मंदिर एवं श्री हनुमान गढ़ी में दर्शन पूजन करेंगे ।तत्पश्चात सायं 06 बजे स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह श्री राम मनोहर लोहिया, अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या में आयोजित अवध क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित होंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी प्रातः 10 बजे वीवीआईपी गेस्ट हाउस, नैमिषारण्य, लखनऊ से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। लखनऊ से अयोध्या जाते समय मार्ग में कई स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत किया जाएगा। लखनऊ में प्रातः 10ः10-समता मूलक चौक, तत्पश्चात वेब मॉल के सामने निकट पालीटेक्निक चौराहा, बीएमडब्लू शो रूम के पास, किसान पथ इन्दिरा नहर के पास पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत किया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी के जनपद बाराबंकी में पहुंचने पर प्रातः 11 बजे सफेदाबाद, बांराबंकी तत्पश्चात एसके लॉन कुरौली, चौकुला बहराइच कट बाराबंकी, लक्षबर चौराहा बजहा, दादरा, सफदरगंज, टोल प्लाजा प्रथम, कोटवा सड़क, भिटरिया, नारायण ढाबा के पास पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।

जबकि दोपहर 13ः30 बजे जनपद अयोध्या में रामसनेही घाट पेट्रोल पम्प के पास प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जाएगा ।तत्पश्चात वीपी मवई मन्दिर के पास, कुडा सदाब अम्बेडकर प्रतिमा, अख्तियारपुर मोड़ लोहिया पुल, चौधरी चरण सिंह द्वार महोली, मुबारकगंज चौराहा, टोल प्लाजा द्वितीय रौनाही, मगार्सी चौराहा जुबेरगंज बाजार, उदय धर्म कांटा कोट सराय, त्रिमुर्ति होटल के पास, अयोध्या, महेन्द्रा शोरूम, गरूड़ द्वार अयोध्या महानगर, सहादतगंज हनुमानगढ़ी, अयोध्या, टीवी टावर निकट कचेहरी, डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा निकट बस स्टेशन अयोध्या, पुलिस लाइन तिराहा, रिकाबगंज चौराहा, नियावां चौराहा, गुदरी बाजार चौराहा, आंख का अस्पताल तिराहा, जलकल विभाग के पास , उदया चौराहा, निषादराज चौराहा, श्रीराम अस्पताल के पास प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी अयोध्या में श्री राम मंदिर एवं श्री हनुमान गढ़ी में दर्शन पूजन करेंगे। तत्पश्चात सायं 06 बजे विवेकानंद प्रेक्षागृह श्री राम मनोहर लोहिया, अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या में अवध क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक में मौजूद रहकर पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Taza Khabar