लखनऊ 11दिसम्बर 25*लखनऊ में 232 करोड़ का ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ तैयार, 25 दिसंबर को PM मोदी करेंगे लोकार्पण
लखनऊ के हरदोई रोड स्थित वसंत कुंज में 232 करोड़ की लागत से बना भव्य राष्ट्र प्रेरणा स्थल पूरी तरह तैयार हो चुका है और अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 दिसंबर, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर इसका लोकार्पण करेंगे। कमल के आकार में बने इस 65 एकड़ परिसर में 1.5 लाख से अधिक लोगों की क्षमता, तीन हेलीपैड, विशाल पार्किंग, संग्रहालय, एम्फीथिएटर और अटल जी, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65 फीट ऊंची प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यक्रम से पहले पूरे परिसर को सील कर सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह स्मारक न सिर्फ सांस्कृतिक धरोहर होगा बल्कि बड़े सार्वजनिक आयोजनों का भी प्रमुख केंद्र बनेगा।
#Lucknow #UttarPradesh #RashtraPrernaSthal #AtalBihariVajpayee #PMModi #LucknowKhabar #LucknowTodaysNews
More Stories
मथुरा 6 नवम्बर 26*बीएसए कॉलेज शिक्षक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, डॉक्टर यूके त्रिपाठी अध्यक्ष, डॉक्टर रेखा राय बनी मंत्री/सचिव
नई दिल्ली 6 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 6 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*