लखनऊ 10 जनवरी 26 * राष्ट्रीय सहारा अख़बार के बंद होने की खबरों के बीच मीडियाकर्मियों में चिंता। .
लखनऊ: राष्ट्रीय सहारा अख़बार के बंद होने की खबरों के बीच मीडियाकर्मियों में चिंता बढ़ गई है। वेतन व अन्य बकाया भुगतान को लेकर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी लेबर डिपार्टमेंट पहुँचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने सहारा प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कर्मचारियों के बकाया भुगतान और सेवा शर्तों से जुड़े मामलों पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मीडियाकर्मियों का कहना है कि उन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला है और अख़बार बंद होने की खबरों से उनकी नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। श्रम विभाग ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
कानपुर देहात11जून26*रनिया थाना में हनुमान जी का भव्य अखंड पूजन 🔥 छठे मंगल पर उमड़ा जनसैलाब
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान