लखनऊ 09अप्रैल25 *11 वर्षीय नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
महराजगंज/रायबरेली: यूपी के रायबरेली में महराजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी स्कूल के बस चालक पर कक्षा तीन की 11 वर्षीय नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीडिता छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर, गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीडिता 11 वर्षीय नाबालिक छात्रा के पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि, उसकी बेटी महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के थुलवासा स्थित ज्ञान विद्या मंदिर में कक्षा 3 की छात्रा है। नियमित वह विद्यालय की बस द्वारा स्कूल आती जाती है।
आरोप है कि, विद्यालय के बस चालक धीरेंद्र यादव पुत्र परमेश्वर यादव निवासी कोडरा थाना महराजगंज स्कूल में छुट्टी होने के बाद बस द्वारा जब बच्चों को उनके घर छोड़ने जाता था तो पहले सभी बच्चों को उनके अपने-अपने घर छोड़ने के बाद उसकी बेटी को घर छोड़ना था। विगत तीन दिनों से बस ड्राइवर धीरेंद्र यादव सभी बच्चों को घर छोड़ने के बाद उसकी बेटी से दुष्कर्म करता था उसके बाद उसे घर छोड़ देता था। आज सुबह जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो मां ने अपनी नाबालिक बच्ची से पूछताछ शुरू करी, तो बेटी ने अपनी मां को बस से स्कूल न जाने की बात कह कर उसके साथ पिछले तीन दिनों से हो रहे अत्याचार की आप बीती सुनाई, तो मां के होश उड़ गए। यह बात पीड़िता की मां ने अपने पति यानी की नाबालिक के पिता से बताई।
पीड़िता के पिता ने स्थानीय थाने पहुंचकर घटना में बस चालक को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मामले में एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि, महराजगंज थाना क्षेत्र में कक्षा 3 की एक नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता द्वारा मिली तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
*11 वर्षीया नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश:* उधर कक्षा तीन की 11 वर्षीय नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आते ही क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आरोपी को पुलिस द्वारा डॉक्टरी चेकअप के लिए अस्पताल ले जाने पर वहां सैकड़ो की तादात में आक्रोशित लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों द्वारा एक स्वर में दुष्कर्म के आरोपी को फांसी दो या फिर एनकाउंटर करो के नारे लगाए गए। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को मेडिकल चेकअप के बाद गाड़ी पर बैठा कर ले जा रहे पुलिस वालों की गाड़ियां भी रोकी गई, किंतु समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित भीड़ के लोग मान गए और लगातार दुष्कर्म के आरोपी को फांसी दो या फिर एनकाउंटर करो के नारे लगाते रहे।
More Stories
New Delhi 17 October26**TODAYS TOP NEWS* from upaajtak news channel
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*