ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ 01 अगस्त
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पीजीआई में भर्ती कल्याण सिंह के हाल-चाल लेने पहुंचे।
उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पीजीआई पहुंचे।
बीते 4 जुलाई से कल्याण सिंह पीजीआई के सीसीएम में भर्ती चल रहे हैं।
उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है साथ ही साथ उनकी डायलिसिस भी चल रही है।
फिलहाल पीजीआई प्रशासन द्वारा उनकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर बताई जा रही है।
पीजीआई के सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में कल्याण सिंह का इलाज चल रहा है।
बीजेपी के बड़े नेता और खुद आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल्याण सिंह के हाल-चाल लेने पहुंच रहे हैं।
इससे पहले देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व उमा भारती भी उनका हालचाल लेने पीजीआई पहुंचे थे।
More Stories
लखनऊ 25 अक्टूबर 26*29 एवं 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है*
जयपुर 25 अक्टूबर 2026*कुंभलगढ़ होटल में अनिल पाटोदिया और अशोक कनौजिया का भव्य स्वागत
वाराणसी 25 अक्टूबर 26*काशी में मोदी ने कपड़ा फैक्ट्री का उद्घाटन किया…