July 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ ३ जुलाई २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ ३ जुलाई २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ ३ जुलाई २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ, समिट बिल्डिंग में फर्जीवाड़ा कॉल सेंटर मामला, अरेस्ट आरोपियों में 80 से ज्यादा सिर्फ 12वीं पास, 10वीं, 12वीं पास लोगों ने इंजीनियरों से ठगी की, अमेरिकी नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी, 250 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी का खुलासा, अहमदाबाद का रहने वाला है ठगी का मास्टरमाइंड, 12वीं पास लोग खुद को FBI का अफसर बताते थे

➡️लखनऊ, यूपी TET परीक्षा का आज दूसरा दिन, आज और कल भी होगी TET की परीक्षा, 60 जिलों में 955 परीक्षा केंद्र बनाए गए, 16 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग के बाद ही एंट्री, अन्य राज्यों से 1 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत, महाराष्ट्र TET पेपर लीक के बाद यूपी में अलर्ट, TET परीक्षा देने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी

➡️लखनऊ, यूपी में 4 हजार मदरसों की होगी जांच, विदेशी फंडिंग और आय के सोर्स की होगी जांच, एटीएस की कार्रवाई पर रोक की मांग वाली याचिका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज किया, एटीएस ने जांच प्रक्रिया को और तेज किया

➡️अयोध्या, राम धन गबन मामला में बड़ा खुलासा, पुलिस की फर्द बरामदगी में खुलासा सामने आया, 8 आरोपियों से 79,85,493 रुपये नकद बरामद दर्ज, सबसे बड़ा खुलासा आरोपी रामाशंकर को लेकर, न्यू टीचर्स कॉलोनी हॉस्टल में टंकी से नकदी बरामद, काली पन्नी में रखे 1 लाख मिले, वीडियोग्राफी हुई, विवेचना में दर्ज कई आरोपियों से नकदी, आभूषण मिले, 6 आरोपियों से लॉकर के जरिए बरामदगी कराई गई, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा के नाम दर्ज, करुणेश पांडे, रामाशंकर मिश्रा के नाम दर्ज, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला भी सूची में शामिल, अविनाश शुक्ला से 20.39 लाख बरामद दर्ज, 1,121 अमेरिकी डॉलर, सोने-चांदी के आभूषण मिले

➡️बुलंदशहर, पुलिस,स्वाट टीम की शातिर चोर से मुठभेड़, गोली लगने से शातिर चोर पिंकल घायल, पुलिस घेराबंदी में शातिर चोर दबोचा गया, तमंचा, कारतूस, स्प्लेंडर बाइक हुई बरामद, सफेद धातु के आभूषण भी किए गए बरामद, कई थानों में दर्जनभर मुकदमे है दर्ज, जहांगीराबाद से वांछित था शातिर पिंकल, जहांगीराबाद थाना पुलिस ने की कार्रवाई

➡️सीतापुर, मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, नाकेबंदी के दौरान पुलिस पर की थी फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल, महिला से कुंडल लूटने के मामले में था वांछित, मुठभेड़ में बदमाश आशिक किया गया अरेस्ट, घटना में प्रयुक्त बाइक, असलहा,कारतूस बरामद, लखीमपुर जिले का निवासी है बदमाश आशिक, SOG और सकरन थाना पुलिस ने की कार्रवाई

➡️देवरिया, टीन शेड पर बाउंड्री गिरने से हादसा, फूला देवी और तीन मासूम मलबे में दबे, लोगों ने रेस्क्यू कर पहुंचाया सीएचसी, सीएचसी में फूला देवी मृत घोषित, तीनों घायल बच्चों का इलाज जारी, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, गौरी बाजार थाना इलाके की घटना

➡️मेरठ, बदायूं का सपा नेता GST चोरी में गिरफ्तार, 218 करोड़ रुपये की GST चोरी में गिरफ्तार, सपा का कोषाध्यक्ष है आरोपी रचित गुप्ता, अवैध तरीके से संचालित की पानमसाला फैक्ट्री, दो मुलाजिम मनोज, उमेश भी जेल भेजे गए, गौतमबुद्धनगर में दर्ज हुआ GST चोरी का केस, बदायूं के दातागंज में सपा नेता की कोठी पर छापा, पान मसाला-गुटखा का तैयार माल बरामद हुआ

➡️हापुड़, ट्रेनिंग के नाम 12 लाख की साइबर ठगी, पांच टास्क देकर महिला को फंसाया, टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर खुलवाया अकाउंट, अकाउंट खुलवाते ही हुई साइबर ठगी, पीड़िता अनिका बंसल ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता

➡️अमेठी, गायत्री नगर में खड़ंजे पर भरा नाली का पानी, नाली का पानी भरने से मोहल्लेवासी परेशान, कस्बेवासियों ने उच्चाधिकारियों से की शिकायत, शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप, नाली का गंदा पानी भरने से बीमारियों का खतरा, अमेठी तहसील अंतर्गत गायत्री नगर का मामला

➡️बदायूं, BJP नेता के रोड शो से छात्रों की छूटी TET परीक्षा, भाजपा नेता के रोड शो से हाईवे पर लगा था जाम, जाम से कई छात्र-छात्राओं का पेपर छूटने का आरोप, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य आए थे बदायूं, बदायूं आने पर बरेली से बदायूं तक निकाला रोड शो, सड़क पर वाहनों की लगी लंबी कतारें, यातायात बाधित, जाम में फंसने से समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचे अभ्यर्थी, जिससे कई छात्र-छात्राएं TET परीक्षा देने से रहे वंचित

➡️बरेली, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के रोड शो से लगा जाम, भीषण जाम में फंसे TET परीक्षा के अभ्यर्थी, जाम में फंसने से समय पर नहीं पहुंच सके परीक्षा केंद्र, वीआईपी मूवमेंट के चलते ट्रैफिक व्यवस्था हुई फेल, कई छात्रों ने परीक्षा छूटने का लगाया गंभीर आरोप, छात्राओं ने कलक्ट्रेट पहुंच कर जताया अपना विरोध, BJP प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य आए थे बरेली, कैंट थाना क्षेत्र के लाल फाटक पर लगा था भारी जाम

➡️फतेहपुर, फतेहपुर पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी, पुलिस और शातिर अपराधी की मुठभेड़, अभियुक्त शाहनवाज के पैर में लगी गोली, दो दर्जन से अधिक आपराधिक केस है दर्ज, आरोपी का साथी मौका पाकर हुआ फरार, बोलेरो, तमंचा, कारतूस, नगदी हुई बरामद, कल्याणपुर थाना इलाके का मामला

➡️मेरठ, ‘नीले ड्रम वाली’ मुस्कान से जुड़ी खबर, मुस्कान साहिल के मुकदमे को चैलेंज, बचाव पक्ष वकील ने FIR को गलत बताया, घटनास्थल की फोटोग्राफी नहीं की- वकील, ‘इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य CCTV पुलिस के पास नहीं’, ‘बयानों के आधार पर आरोपी बताया जा रहा’, मुस्कान ने साहिल संग पति की हत्या की थी, शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भरे गये थे, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में हुई थी वारदात

➡️मेरठ, नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, ठगने वाले गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, विवेक कुमार और अशरफ अली गिरफ्तार, सरकारी विभागों में भर्ती के नाम पर ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर बनाकर झांसे में लेते थे, एक युवक से 10 से 15 लाख वसूलते थे, मेरठ STF टीम ने की ठगों की गिरफ्तारी

➡️ग्रेटर नोएडा, ग्रैंड वेनिस मॉल प्रोजेक्ट में धोखाधड़ी का मामला, 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज, 8 लोगों और 2 कंपनियों पर गंभीर आरोप, ग्रैंड एक्सप्रेस डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड पर आरोप, बीबेल्डी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड पर भी आरोप, मामले में ललीन कौर भल्ला ने लगाए आरोप, निवेश के बावजूद दुकानों का कब्जा नहीं मिला, बीटा-2 कोतवाली में एफआईआर दर्ज, जांच शुरू

➡️रायबरेली, नेशनल हाइवे को जाम करने का मामला, पुलिस,राहगीरों पर भी हुआ था पथराव, पुलिस ने 1 नामजद आरोपी अरेस्ट किया, 5 नामजद,200-250 अज्ञात पर केस दर्ज है, सिर्फ 1 आरोपी की गिरफ्तारी से उठे सवाल, पुलिस के कई वाहन भी हुए थे क्षतिग्रस्त, सलोन कोतवाली क्षेत्र का है पूरा मामला

➡️अलीगढ़, मानकों के विपरीत बन रही बहुमंजिला इमारत, स्वीकृत मानचित्र से अधिक मंजिल का निर्माण, बिल्डिंग में सेटबैक भी मानक के अनुसार नहीं, सकरे रास्ते पर बन रही व्यावसायिक बिल्डिंग, ADA के उपाध्यक्ष ने दिए जांच के निर्देश, पॉस इलाके मैरिज रोड के जनकपुरी का मामला

➡️मेरठ, डिप्टी मेयर-BJP अनिल वर्मा की बदसलूकी, पानी की फरियाद के लिए आईं थी महिलाएं, महिलाओं से अभद्रता करने का गंभीर आरोप, बिजली न आने से पानी की हो रही किल्लत, अनिल वर्मा ने कहा-जा तेरे पे जो हो कर लिये, रिपोर्ट भेजने को लेकर भी महिला को धमकाया, अभद्रता से महिलाएं नाराज होकर चली गईं, वार्ड-62 के पार्षद हैं डिप्टी मेयर अनिल वर्मा

 

Taza Khabar