लखनऊ १३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- सीएम योगी का जनता दर्शन कार्यक्रम, सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, बड़ी संख्या में समस्याएं लेकर आए लोग, सीएम ने सुनीं सभी लोगों की समस्याएं, प्रशासन के आलाधिकारी भी रहे मौजूद, सीएम योगी ने निस्तारण के दिए निर्देश
➡ लखनऊ- सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को लिखी चिट्ठी, 14 अप्रैल को डॉ. अबेडकर की जयंती है- सीएम, ‘महान व्यक्तित्व को कृतज्ञता अर्पित करें- सीएम’, ‘हमारी सरकार ने बाबा साहेब के विचार अपनाए’, ‘बाबा साहेब के विचार अपनाकर संकल्प पूरा होगा’, ‘समरस, सशक्त, समृद्ध प्रदेश के निर्माण का संकल्प’, प्रदेशवासी घर में अच्छी पुस्तकें रखें- सीएम योगी, स्वयं पढ़ें और बच्चों को भी प्रेरित करें- CM योगी, तभी बाबासाहेब का सपना साकार होगा- मुख्यमंत्री
➡ लखनऊ- काकोरी में बुजुर्ग शांति देवी हत्याकांड मामला, पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा जांच के लिए सैंपल सुरक्षित रखा गया, बहू पर रोटी में जहर देकर हत्या का आरोप, प्रेम प्रसंग में सास के बाधा बनने की आशंका, बहू शालिनी और भांजे करन पर केस दर्ज, मुख्य आरोपी करन की तलाश में पुलिस
➡ लखनऊ- लखनऊ में स्मार्ट प्रीपेड मीटरों से उपभोक्ता नाराज़, 7 हजार उपभोक्ताओं ने हटाने के लिए दिए आवेदन, पुराने पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग की, मीटर की कार्यप्रणाली पर उपभोक्ताओं ने किए सवाल, रिचार्ज के बाद भी घंटों बिजली न आने की शिकायत
➡ लखनऊ- UP रेरा की घर खरीदारों के लिए एडवाइजरी जारी, मकान-प्लॉट के नाम पर बढ़ती ठगी पर चेतावनी, गारंटीड रिटर्न जैसे ऑफर से सावधान रहने की अपील, लोग बिल्डर-प्रमोटर लुभावने वादों से फंसा रहे, ऐसे मामलों में खरीदारों को हुआ भारी नुकसान, रेरा ने ठगी से बचने के लिए गाइडलाइन जारी की
➡ लखनऊ- ATS जांच में संदिग्ध आतंकी कनेक्शन, आकिब के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, पासपोर्ट निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू, 4 बार सऊदी अरब जा चुका है आकिब, अगस्त 2025 से विदेश में ही है आकिब, 2018 में बना था आकिब का पासपोर्ट, जांच एजेंसी ने खंगाली पूरी ट्रैवल हिस्ट्री, आरोपी को वापस लाने की कवायद तेज
➡ लखनऊ- गोमतीनगर भरवारा रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज मामला, हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को तय, कोर्ट ने मुआवजा वितरण पर लगाई रोक, अनुमति बिना अधिगृहीत जमीन का भुगतान नहीं होगा, जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है खंडपीठ
➡ झांसी- फर्जी GST बिलिंग का बड़ा खुलासा, सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाने मामला, ITC घोटाले में आरोपी अशोक कुमार अरेस्ट, 1 करोड़ का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट पास का आरोप, 78 फर्जी GST इनवॉइस और ई-वे बिल बरामद, 16 सिम कार्ड और मोबाइल फोन भी जब्त, फर्जी कंपनियां बनाकर सर्कुलर ट्रेडिंग का खुलासा, गिरोह करोड़ों का कर रहा था फर्जी खेल, कई अन्य आरोपी अभी फरार, नवाबाद थाना पुलिस ने की कार्रवाई
➡ प्रयागराज- कोडीन कफ सिरप मामले से जुड़ी खबर, मामले में दो और अभियुक्त गिरफ्तार, सोनभद्र पुलिस ने प्रयागराज से पकड़ा, विनोद वर्मा और बेटा संस्कार वर्मा अरेस्ट, सोनभद्र पुलिस गिरफ्तार कर साथ ले गई, अतरसुया के पजावा चौराहे से किया अरेस्ट
➡ मिर्जापुर- अधिवक्ता हत्याकांड मामले में दूसरी मुठभेड़, दूसरा आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एसओजी और पुलिस टीम ने किया अरेस्ट, बदमाश इंद्रासन बिंद किया गया अरेस्ट, मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैरों में लगी गोली, कटरा क्षेत्र के सोनवर्षा में पुलिस मुठभेड़
➡ बलिया- दोस्त ने ही दोस्त को मारी गोली, आरोपी 2 दोस्त मौके से हुए फरार, प्रेम प्रसंग में गोली मारने की आशंका, दोस्त को मृत समझकर फरार हुए, घायल आर्यन यादव बिहार का निवासी, बलिया बॉर्डर पर लाकर मारी गोली-ASP, नरही थाना के सोहाव गांव की घटना
➡ अमरोहा- एसपी लखन सिंह की बड़ी कार्रवाई, अनुशासनहीनता, लापरवाही पर एक्शन, चौकी इंचार्ज व दो सिपाही सस्पेंड किए, भूड़ चौकी प्रभारी संजीव किए गए सस्पेंड, सिपाही मोमिन व संदीप किए गए सस्पेंड, अमरोहा नगर कोतवाली के भूड़ चौकी का मामला
➡ संभल- संभल में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर बवाल, बिना अनुमति मूर्ति स्थापना पर हंगामा, SDM, तहसीलदार, CO और पुलिस मौके पर, महिलाओं ने चप्पल लेकर किया विरोध, हिरासत में लिए युवकों को भीड़ ने छुड़ाया, मूर्ति स्थापना को लेकर गांव में तनाव, कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के डारनी गांव का मामला
➡ गाजियाबाद- बाइक स्टंट के दौरान युवती की मौत, स्पोर्ट्स बाइक से स्टंट करना पड़ा भारी, तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, पीछे बैठा युवक बना रहा था वीडियो, वेव सिटी थाना NH9 पर दर्दनाक हादसा
➡ गोंडा- धानेपुर में चाकू से गोदकर व्यक्ति की हत्या, भांजे के विवाद में समझौता कराने गया मामा, बीच-बचाव के दौरान मामा पर चाकू से हमला, पिंकू उर्फ आनंद पांडे की इलाज के दौरान मौत, धानेपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव का था मृतक, इलाके में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
➡ सीतापुर- संदिग्ध हालत में युवती ने लगाई फांसी, मंगेतर से फोन पर बात कर लगाई फांसी, फंदे पर लटकता देख लोगों ने उतारा नीचे, नाजुक हालत में युवती हायर सेंटर रेफर, मां ने दहेज की बढ़ती मांग बताई वजह, 15 मई को होनी है प्रीती व बीरू की शादी, बिसवां कोतवाली क्षेत्र के शहरूवा का मामला
➡ पीलीभीत- राजस्व परिषद का आदेश अनसुना करने का आरोप, पीड़ित अभी भी तहसीलदार के काट रहा है चक्कर, आशीष गुप्ता ने 2 माह बाद भी नहीं किया अनुपालन, खरीदारी के बाद जमीन की नहीं हुई दाखिल खारिज, बैनामे के आधार पर दाखिल खारिज करने का आदेश, तहसीलदार पर विपक्षी से साठ गांठ करने का आरोप, पूरनपुर तहसील में तैनात है तहसीलदार आशीष गुप्ता
➡ प्रयागराज- बुजुर्ग महिला की हत्या से मची सनसनी, गले से सोने और चांदी के जेवर गायब, लूटपाट के बाद हत्या करने की आशंका, गला दबाकर 62 वर्षीय महिला की हत्या, 2 युवकों से पुलिस टीम कर रही पूछताछ, 16 वर्षीय नातिन के साथ रहती थी महिला, यमुनानगर के मांडा थाना क्षेत्र की वारदात
➡ फर्रुखाबाद- भारत समाचार की खबर का असर, युवक की पीट कर हत्या का मामला, परिजनों ने चौकी इंचार्ज पर लगाया आरोप, सुनवाई न करने का लगाया था आरोप, SP ने संज्ञान लेते हुए किया लाइन हाजिर, मंडी चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह लाइन हाजिर, कोतवाली कायमगंज का पूरा मामला
➡ मथुरा- वृन्दावन में स्ट्रीमर हादसे में बड़ा अपडेट, रेस्क्यू के दौरान 3 और शव बरामद, गोताखोरों ने शवों को बाहर निकाला, अब तक यमुना से 15 शव बरामद, एक और लापता की तलाश अभी जारी, 10 अप्रैल को हुआ था स्ट्रीमर हादसा
➡ चंदौली- तेज रफ्तार डंपर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, बुजुर्ग की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ा, आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम, पुलिस समझाने का कर रही प्रयास, बबुरी क्षेत्र के बिठवल के पास की घटना
➡ संभल- शादी में डीजे पर नाचने पर विवाद, महिलाओं से लोगों ने की अभद्रता, नोकझोंक के बाद जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, असमोली क्षेत्र के मदाला का वीडियो
➡ रुद्रप्रयाग- केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर, DM ने होटल एसोसिएशन के साथ की बैठक, विभिन्न व्यवस्थाओं पर की गई विस्तृत चर्चा, गैस उपलब्धता को लेकर दिया आश्वासन, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की दी हिदायत
➡ पटना- बिहार में नेतृत्व परिवर्तन अब तय, कल इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, आखिरी कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे, बैठक के बाद राजभवन में इस्तीफा देंगे, NDA विधानमंडल दल का नया नेता चुना जाएगा, संकेत से साफ है कि सम्राट चौधरी ही CM होंगे, सम्राट चौधरी 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण करेंगे
➡ वाराणसी- होटल में आग लगने से मचा हड़कंप, आग लगने से मची अफरा तफरी, आधा दर्जन पर्यटक हादसे में घायल, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, लक्सा इलाके के होटल HM की घटना
➡ मुजफ्फरनगर- पश्चिमी यूपी के दौरे पर सीएम योगी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर का करेंगे दौरा, नुमाइश ग्राउंड में करेंगे रोजगार मेले का उद्घाटन, मंत्री जयंत चौधरी भी कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद, 10 हजार से अधिक युवाओं को देंगे रोजगार, नुमाइश ग्राउंड में सभा को सीएम करेंगे संबोधित, अहिल्याबाई की मूर्ति का भी अनावरण करेंगे
➡ नोएडा- कंपनी के श्रमिकों का भारी हंगामा, प्रदर्शन, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, बवाल, पुलिस के साथ प्रदर्शनकारी श्रमिकों की झड़प, उग्र प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी आग के हवाले की, सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर भारी बवाल, कंपनी के बाहर प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी भी पलटी, नोएडा के फेज 2 थाना क्षेत्र में बड़ा हंगामा
➡ अमेरिका- ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप खुद जीसस क्राइस्ट बने हैं, ईश्वर का अवतार बन गए हैं प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप, आज ही ट्रंप ने धर्मगुरु पोप लियो को भला बुरा कहा, उसके बाद तस्वीर जारी की, ट्रंप ही अब जीसस क्राइस्ट
➡ झारखंड- आबकारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक में एक्शन, 159 अभ्यर्थी और पांच अन्य लोग गिरफ्तार, पेपर लीक के आरोप में 164 लोग गिरफ्तार, पकड़े गए पांचों मुख्य आरोपी गैंग के सदस्य, इमारत से 159 अभ्यर्थी गिरफ्तार किए गए, तमाड़ पुलिस थाना क्षेत्र के रड़गांव से अरेस्ट, झारखंड आबकारी कॉन्स्टेबल परीक्षा का मामला

More Stories
नई दिल्ली १३ अप्रैल २६ * रेल की पटरियों पर विकशित भारत का भविष्य
भागलपुर13 अप्रैल 26*पूर्वी गेट नंबर 1 के पास पेशाब घर की स्थिति जर्जर, यात्री परेशान गंदे पानी से
औरैया १३ अप्रैल २६ * जय वैश्य समाज के राष्ट्रिय संरक्षक श्री रविंद्र गुप्ता जी पत्रकार का औरैया जनपद में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत