लखनऊ४अप्रैल२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उत्तर प्रदेश की सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- अरविंद सिंह गोप का जन्मदिन मनाया गया, चिनहट के निजी लॉन में हुआ कार्यक्रम, सपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं की जुटी भीड़, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई MLA हुए शामिल, केक काटकर मनाया गया जन्मदिन समारोह, लोगों ने दी लंबी उम्र की शुभकामनाएं
➡दिल्ली- पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में हत्या, युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या, 3 हमलावरों ने युवक को घेर लिया था
➡वाराणसी- काशी विश्वनाथ मंदिर में सीएम योगी, मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे सीएम, वाराणसी के दौरे पर हैं सीएम योगी, स्कूल चलो अभियान का करेंगे शुभारंभ, सुबह 9.15 बजे अभियान का शुभारंभ
➡दिल्ली- युवक ने अपने घर में आग लगाई, आग में झुलसकर युवक की मौत हुई, कुछ दिन पहले युवती को चाकू मारा था, गंभीर हालत में युवती अस्पताल में भर्ती, सीमापुरी थाना क्षेत्र का मामला
➡सहारनपुर- भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, मदरसे में बच्चे की पिटाई का मामला, मदरसे के वायरल वीडियो पर कार्रवाई, जुनैद, शोयब के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने मौलानाओं को किया अरेस्ट, पिटाई का वीडियो देख लोगों में आक्रोश, गंगोह के मोहल्ला मोहम्मद गौरी का मामला
➡रायबरेली- जंगल में अवैध कच्ची शराब का गोरखधंधा, कच्ची शराब बनाने के उपकरण हुए बरामद, रात में, सुबह-सुबह तैयार की जाती है शराब, भदोखर थाना क्षेत्र में बन रही अवैध शराब
➡हरदोई- हरदोई की संडीला पुलिस पर गंभीर आरोप, अपहरण, लूट और फर्जी मुठभेड़ के आरोप, दुकान से उठाकर किशोर को गोली मारी- परिजन, दुकान का कैमरा तोड़ा, DVR ले गई पुलिस- परिजन, दूसरी दुकान पर लगे कैमरे में कैद हुई पुलिस, विवेक सहित 4 लोग गिरफ्तार किए गए थे, संडीला के गद्दी खेड़ा के पास का मामला
➡ललितपुर- पुलिस चला रही फोन, चोर ने पार की बाइक, उर्स मेला पार्किंग से दो चोर ने बाइक चुराई, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरों की तस्वीर, एक दर्जन बाइक से पेट्रोल भी किया चोरी, सिविल लाइन चौकी गिन्नौर बाग का मामला
➡प्रतापगढ़- दीवार गिरने से युवक की दबकर मौत, आंधी आने पर बाइक हटाते समय हादसा, प्रयागराज ले जाते हुए युवक ने तोड़ा दम, आसपुर देवसरा के काशीपुर गांव की घटना
➡अयोध्या- कमरे में लटका मिला युवक का शव, युवक के आत्महत्या करने की आशंका, पुलिस मौजूद, कर रही मामले की जांच, कोतवाली बीकापुर के सरायखरगी की घटना
➡ललितपुर- पेड़ से लटका मिला किसान का शव, बुआ के घर रहकर करता था खेती, बार थाना क्षेत्र पुलवारा गांव की घटना
➡गोरखपुर- अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आग से हड़कंप, झंगहा, पीपीगंज, सहजनवा, गुलरिहा में आग, 4 घटनाओं में कुल 39 एकड़ फसल राख, एक ट्रैक्टर, रीपर मशीन आग से नष्ट हुए, ग्रामीणों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की
➡दिल्ली- पश्चिम बंगाल दौरे पर सीएम रेखा गुप्ता, 11 बजे खड़गपुर में रोड-शो करेंगी सीएम, 12.30 बजे खड़गपुर में नामांकन में रहेंगी
➡रामपुर- रूसी सेना में तैनात रामपुर के युवक की मौत, जिले के शावेद की गोली लगने से मौत हुई, परिजन शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए, स्टील फर्नीचर का काम करने गया था रूस, करीब दो माह बाद रूसी सेना में हुआ भर्ती, मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम, स्वार थाना के मझरा फतेहगंज का था शावेद
➡मुजफ्फरनगर- मामूली कहासूनी पर दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले लात घूंसे और लाठी-डंडे, सड़क पर गिरा गिराकर मारपीट हुई, दोनों ओर से कई लोग पुलिस हिरासत में, थाना चरथावल के सैदपुर का मामला
➡शामली- जेल से रिहा होने पर आतिशबाजी की, समर्थकों संग सड़क पर जश्न मनाया, इखलाक उर्फ कालू कुरैशी की दबंगई, दुकान पर कब्जे के मामले में रिहाई, वांछित बेटे ने ही सारे इंतजाम किए, बेटा शाहनवाज भी मामले में वांछित, सदर के मोहल्ला तैमूर शाह का मामला
➡ललितपुर- बंद मकान से जेवर, लाखों नगदी पार, सोने-चांदी के जेवर पर हाथ साफ, सदर कोतवाली क्षेत्र सिविल लाइन का मामला
➡नोएडा- नोएडा प्राधिकरण में मुआवजा घोटाले की जांच, मुआवजा घोटाले की जांच अधिकारियों तक पहुंची, अधिकारियों द्वारा 10% कमीशन लेने के तथ्य मिले, SIT ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी, गेझा तिलपताबाद, नगला चरणदास गांव की जांच, भुड़ा गांव के मुआवजे की भी जांच SIT कर रही है, 13 जुलाई तक SIT जांच पूरी करे- सुप्रीम कोर्ट, मामले की अगली सुनवाई अब 13 जुलाई को होगी
➡रायबरेली- जिला महिला अस्पताल में गार्ड की गुंडई, गार्ड्स पर तीमारदार को पीटने का आरोप, तीमारदार की पत्नी की हुई है डिलीवरी
➡मेरठ- शराब पी रहे लोगों की संदिग्ध मौत मामला, ADG भानु भास्कर ने मौके पर पड़ताल की, देशी शराब में अल्कोहल की मात्रा 57% थी, बंटी जीरा शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ी, सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी, तीनों के पेट से पानी का नमूना लिया गया, जांच के बाद शराब पर स्थिति होगी साफ, स्पष्ट होगा कि शराब मिलावटी थी या नहीं, जहरीली शराब पीने से मौत हुई- परिजन, दौऱाला थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला
➡कानपुर- सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ का मामला, फर्जी पत्रकार जिस्मफरोशी का सौदागर, युवतियों को नौकरी का देता था लालच, बंगाल की युवती को कानपुर बुलाया था, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, आरोपी की कार में मिली थी पुलिस वर्दी, बेल्ट, कैप के साथ वीडियो हुआ था वायरल, बर्रा का इलाके का है आरोपी रोहित वर्मा
➡फिरोजाबाद- अवैध मिट्टी खनन माफियाओं का आतंक, चौराहे पर पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, बैरिकेडिंग के बाद भी ट्रैक्टर ट्रॉली निकाली, मौके पर दारोगा, 2 सिपाही बाल-बाल बचे, फिरोजाबाद थाना लाईनपार में मिट्टी खनन
➡प्रतापगढ़- पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक के बीच नोंकझोंक, दोनों के समर्थकों ने की नारेबाजी, हंगामा, शिवाकांत ओझा, धीरज ओझा में हुई बहस, पहले भी भिड़े थे, पुलिस ने स्थिति काबू की, रानीगंज के दिलीपपुर में कार्यक्रम में हंगामा
➡सहारनपुर- मदरसे में मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटा, दो मौलानाओं ने बच्चे को बुरी तरह पीटा, उल्टा लिटाकर बच्चे पर डंडे की बरसात, वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी, थाना गंगोह के कस्बा गंगोह का मामला
➡मेरठ- जीजा पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई, सालों पर जीजा को जलाने का गंभीर आरोप, पति-पत्नी के विवाद के बाद घर पहुंचे थे साले, पुलिस ने जीजा को अस्पताल में कराया भर्ती, पुराने कपड़े पहनने को लेकर हुआ था विवाद, घटना के बाद साले और पत्नी मौके से फरार, शहजाद का आबिदा से हुआ था दूसरा निकाह, लोहियानगर के न्यू इस्लाम नगर का मामला
➡प्रतापगढ़- सास-ससुर से परेशान युवक ने दी जान, युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, पत्नी से विवाद पर उठाया आत्मघाती कदम, सास, ससुर के दखल देने पर था परेशान, सुसाइड नोट में दोनों को जिम्मेदार ठहराया, मानिकपुर थाना के मुंदीपुर गांव का मामला
➡अलीगढ़- अम्बेडकर प्रतिमा, मंदिर के पास ठेका खुला, नई बस्ती में शराब ठेका खुलने पर हंगामा, मौके पर कई लोगों ने ठेके का किया विरोध, थाना बन्नादेवी के लंकराम कोठी का मामला
➡मेरठ- 4 युवकों के गंगा नदी में डूबने का मामला, दादी के अंतिम संस्कार के बाद चारों डूबे, 15 घंटे बाद भी नहीं लग सका कोई सुराग, पूरी रात PAC के गोताखोरों ने तलाश की, एक परिवार के थे चारों डूबने वाले युवक, दीपांशु, प्रियांशु, हिमांशु, अभिषेक की तलाश, 100 वर्षीय दादी के देहावसान के बाद हादसा, मकदूमपुर गंगा किनारे की दर्दनाक घटना
➡देहरादून- बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़, कावीश, शांतनु ने पुलिस पर फायर किया, मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, राजपुर के जोहड़ी गांव में हुई मुठभेड़, दोनों ब्रिगेडियर की हत्या में शामिल थे, बदमाश से एक पिस्टल बरामद की गई
➡देहरादून- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, 14 अप्रैल को पीएम कर सकते हैं उद्घाटन, 213 किलोमीटर लंबा 6 लेन एक्सप्रेस-वे
———————————

More Stories
कानपुर नगर 4 अप्रैल 26*”आज़ादी के 78 साल बाद भी प्यासा है मेरा गाँव!”
पूर्णिया बिहार 4 अप्रैल 26 बिहार में गरमाया मौलाना की रिहाई का मुद्दा, अख्तरूल ईमान ने उठाए सवाल
अयोध्या ४ अप्रैल २६ * इंस्पेक्टर पंकज सिंह को मिला “मोस्ट एक्टिव पुलिस मैन” सम्मान