रोहतास31मई26*मखदूम अशरफ कछौछा शरीफ कमेटी की अपील: कमेटी के नाम पर चंदा देने से पहले तहकीकात जरूर करें*
_कछौछा शरीफ/रोहतास। संवाददाता: मोहम्मद इमरान अली_
आस्ताने आलीया मखदूम अशरफ कछौछा शरीफ कमेटी ने आम जनता से अपील की है कि कमेटी के नाम पर चंदा मांगने वाले हर व्यक्ति पर भरोसा न करें। कमेटी ने साफ किया है कि चंदा देने से पहले व्यक्ति की पहचान और अधिकृत होने की तहकीकात अवश्य कर लें।
कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि बीते दिनों कुछ असामाजिक तत्व कमेटी के नाम पर लोगों से गलत तरीके से चंदा वसूल रहे हैं। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान हो रहा है और कमेटी की छवि भी धूमिल हो रही है।
*कमेटी का बयान*
कमेटी के जिम्मेदार लोगों ने कहा,
_”हम आम लोगों से गुजारिश करते हैं कि कमेटी के नाम पर चंदा मांगने वाले व्यक्ति से उसकी पहचान और कमेटी का अधिकृत पत्र जरूर मांगें। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति चंदा मांगता है तो उसकी जानकारी तुरंत कमेटी को दें, ताकि उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। कृपया चंदा सिर्फ कमेटी द्वारा अधिकृत और भरोसेमंद लोगों को ही दें।”_
कमेटी ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अगर किसी के पास कमेटी के नाम पर चंदा मांगने वाला फर्जी व्यक्ति आए, तो वे तुरंत कमेटी कार्यालय को सूचित करें। इससे जरूरतमंदों तक सही मदद पहुंचेगी और धोखाधड़ी पर रोक लगेगी।

More Stories
कानपुर नगर 30अगस्त 26*बंगले, ठेके और टेंडर किसके इशारे पर बंटते रहे,सवाल उठे तो कानून के नाम पर चेहरे क्यों डरते घूम रहे?*
कानपुर नगर 30अगस्त 26*शहर के नामी कार्डियोलॉजी अस्पताल में गरीब युवक के लिए इलाज़ ही नहीं, बताया दिल्ली जाओ।*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*