रोहतास27अप्रैल26* सासाराम जंक्शन एवं बिक्रमगंज स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, खानपान व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा*
_________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
गर्मी के मौसम में पेयजल उपलब्धता, स्वच्छता एवं सेवा गुणवत्ता पर दिया विशेष बल
दिनांक: 27.04.2026
पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना द्वारा आज सासाराम–आरा रेलखंड का सघन निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मंडल के संबंधित शाखा अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान रेलखंड में यात्री सुविधाओं, संरक्षा मानकों तथा चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने सासाराम जंक्शन तथा बिक्रमगंज स्टेशन पर उतरकर प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, पार्किंग, स्वच्छता तथा यात्रियों की सुगम आवाजाही से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
दोनों स्टेशनों पर संचालित खानपान स्टॉलों, पेयजल व्यवस्था तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का गहन निरीक्षण किया गया। उपलब्ध खाद्य सामग्री की स्वच्छता, गुणवत्ता, वैधता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्धता की जांच की गई। यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
सासाराम जंक्शन पर मंडल रेल प्रबंधक ने वॉटर वेंडिंग मशीन से स्वयं पानी पीकर उसकी गुणवत्ता देखी। गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी स्टेशनों पर पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्धता बनाए रखने, जल बूथों की सतत निगरानी करने तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण हों, ताकि यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें,इस पर विशेष बल दिया गया।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*