रोहतास25मई26* डेहरी ऑन सोन के यूनियन बैंक में भीषण गर्मी में भी कस्टमर सुविधाएं नदारद*
डेहरी रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
*डेहरी ऑन सोन, रोहतास* — भीषण गर्मी के बीच डेहरी ऑन सोन स्थित यूनियन बैंक की शाखा में ग्राहकों को बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। बैंक परिसर में न तो ठंडे पानी की व्यवस्था है, न पंखे-कूलर ठीक से चल रहे हैं और शौचालय की हालत भी बेहद खराब बताई जा रही है।
गर्मी का पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है, लेकिन बैंक में आने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग ग्राहक बिना हवा-पानी के घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। पीने के पानी का इंतजाम न होने से कई ग्राहक बाहर से पानी खरीदने को विवश हैं।
*“ना हवा, ना पानी, ना साफ शौचालय”*
बैंक आए एक ग्राहक ने कहा, “इस गर्मी में बैंक में घुसते ही दम घुटने लगता है। पंखे नाममात्र को चल रहे हैं, पानी पूछो मत और टॉयलेट की हालत ऐसी कि अंदर जाना मुश्किल है। बैंक प्रबंधन को ग्राहकों की सुविधा का जरा भी ध्यान नहीं है।”
शौचालय की दुर्दशा को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। गंदगी और पानी की कमी के कारण महिला ग्राहक विशेष परेशानी झेल रही हैं।
*प्रबंधन से कार्रवाई की मांग*
स्थानीय लोगों ने बैंक प्रबंधन और जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से बैंक में पेयजल, बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। गर्मी के मौसम में बैंकिंग सेवाएं लेने आने वाले ग्राहकों को न्यूनतम राहत भी न मिलना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।
बैंक ग्राहक बताते हैं कि 10 12 वर्षों से जब से बैंक इस बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ है तभी से बैंक मे ठंडी हवा और पीने का ठंडा पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। जिस कारण बैंक में आने के बाद बुरा हाल हो जाता है ऐसा लगता है कि थोड़ी देर और अगर बैंक में रुक गए तो ग्रस्त खाकर गिर जाएंगे ऐसे हल्का जिम्मेवार कौन??
फिलहाल बैंक प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

More Stories
लखनऊ25मई26*मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा, राजस्व वृद्धि के साथ विश्वास आधारित प्रशासन पर हो विशेष फोकस*
जौनपुर25मई26*जौनपुर में एक लाख का इनामी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर‼️
हरिद्वार25मई26* विष्णु घाट में सुरेश चिल्लर ने माँ गंगा को अर्पित की चुनरी व साड़ी