October 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रोहतास21जून26*‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस,

रोहतास21जून26*‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस,

रोहतास21जून26*‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस,

डीडीयू मंडल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास*

*डेहरी/रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻*

*योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का लिया संकल्प*

*“बढ़ते स्क्रीन समय और तनाव के दौर में योग सकारात्मक ऊर्जा का सरल माध्यम है” — उदय सिंह मीना*

दिनांक: 21 जून 2026

पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में कार्मिक विभाग द्वारा मंडल मुख्यालय स्थित बाकले अधिकारी क्लब में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम के साथ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना मुख्य अतिथि तथा पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, डीडीयू की अध्यक्षा श्रीमती चित्रा सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम के दौरान कोलकाता में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय समारोह से उनके संबोधन का सजीव प्रसारण सामूहिक रूप से देखा गया।

इसके उपरांत योग प्रशिक्षक राजेश योगी एवं लिली मजूमदार के मार्गदर्शन में निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया गया।

इन सबसे पहले मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ विचारों का समावेश होता है तथा योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज बढ़ते स्क्रीन समय और व्यस्त जीवनशैली के कारण अनजाने में तनाव बढ़ता है, जिससे कार्य निष्पादन क्षमता भी प्रभावित होती है। योग एक सहज एवं सरल उपाय है, जो व्यक्ति, परिवार और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करने के साथ-साथ स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में भी सहायक है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखें, बल्कि इसे नियमित रूप से अपनाते हुए अपने परिवार एवं बच्चों को भी इससे जोड़ें।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Taza Khabar