रोहतास20सितम्बर25*रोहतास में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक:-
डीएम व,एसपी ने विधि-व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर दिए कई निर्देश, पंडालों पर रहेगी पुलिस की निगरानी
रोहताससे मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्टयूपीआजतक
रोहतास*दुर्गा पूजा के अवसर पर स्थानीय डीआरडीए सभागार में शनिवार को जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में डीएम उदिता सिंह और एसपी रौशन कुमार ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम, तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर पूजा समिति, मुहर्रम कमेटी के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। डीएम ने बताया कि जिला प्रशासन दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पूजा समिति के सदस्यों को गाइडलाइन के अनुसार दुर्गा पूजा मनाने की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। डीजे बजाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। अधिकारियों को आसामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। त्योहार के दौरान सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। दंडाधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा बलों की पर्याप्त संख्या तैनात की जाएगी। पूजा समिति के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने वोलेंटियर की सूची एसडीएम को उपलब्ध कराएं और स्वयंसेवकों को पहचान पत्र जारी करें। पंडालों की मजबूती, विद्युत सुरक्षा और अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होगा।शांति व्यवस्था बनाए रखने और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने के लिए अनुमंडल स्तर पर तैयारियों की जानकारी सदर एसडीएम द्वारा दी गई। नगर पूजा समिति सासाराम, डेहरी और बिक्रमगंज ने अपने-अपने अनुमंडलों में की गई तैयारियों और पूजा पंडालों के संबंध में अद्यतन जानकारी साझा की। इस वर्ष दुर्गा पूजा 22 सितंबर से तीन अक्टूबर तक मनाया जाएगा। दो अक्टूबर को शाम छह बजे मां ताराचंडी धाम के पास रावण वध कार्यक्रम आयोजित होगा। साथ ही डालमियानगर में भी रावण दहन होगा। भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, धाम की सफाई, सड़क की मरम्मती और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करने का अनुरोध नगर पूजा समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। बैठक के अंत में डीएम एवं एसपी ने पूजा समितियों, अधिकारियों व समाज के प्रबुद्ध लोगों से अपील की कि त्योहारों को मिल-जुलकर शांति और भाईचारे के माहौल में मनाएं।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया