रोहतास18मई26*सुबह सुबह भभुआ-सासाराम पटना इंटरसिटी ट्रेन की बोगी में लगी आग,
*सुबह सुबह भभुआ-सासाराम पटना इंटरसिटी ट्रेन की बोगी में लगी आग, जान बचाने के लिए ट्रेन से उतरने लगे यात्री स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल!*
___________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
सासाराम स्टेशन पर खड़ी खाली पैसेंजर ट्रेन के एक कोच से धुआं निकलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए इसपर काबू पाया गया
हाजीपुर : 18.05.2026
आज प्रातः लगभग 05ः30 बजे सासाराम स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 06 पर खड़ी गाड़ी संख्या 53212 डाउन सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन के एक कोच से धुआं निकलने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त ट्रेन प्लेटफॉर्म पर स्थिर अवस्था में खड़ी थी तथा उस समय कोच में कोई यात्री मौजूद नहीं था।
घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन पर उपस्थित रेलकर्मियों द्वारा धुआं निकल रहे कोच को 6.00 बजे अलग कर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित कर मौके पर बुलाया गया। रेलकर्मियों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप इसपर 6.05 बजे पूर्णतः काबू पा लिया गया। घटना में किसी भी यात्री अथवा रेलकर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुँचा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
उक्त गाड़ी संख्या 53212 सासाराम–पटना पैसेंजर का प्रारंभिक स्टेशन सासाराम है तथा इसका निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 06:45 बजे है। ट्रेन अपने निर्धारित प्रस्थान समय से काफी पूर्व आज की घटना के समय सासाराम जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 6 पर खड़ी थी एवं रेक पूरी तरह खाली थी। उस समय ट्रेन में कोई यात्री सवार नहीं था।
प्रभावित जनरल कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया। स्थिति सामान्य होने पर ट्रेन सुबह 8:06 बजे पटना के लिए रवाना हुई।

More Stories
सिद्धार्थनगर3जुलाई26*लापरवाही*शिक्षकों की कमी से हांफ रहे 28 राजकीय विद्यालय*
गोरखपुर3जुलाई26*5 महीने से रुका वेतन दिलाने का किया प्रयास कर्मचारी संघ ने दिखाया मानवीय चेहरा*
नई दिल्ली3जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*