रोहतास15सितम्बर25*बिहार चुनाव से पहले रोहतास पुलिस में बड़ा फेरबदल, 21थानों में नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग*
________________________________
रोहतास से मोहम्मदइमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
_________________________________
बिहार चुनाव से पहले रोहतास पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी रौशन कुमार ने जिले के 21,थानों में नए थानाध्यक्षों को जिम्मेदारी दी है। एसपी ने बताया कि जिन थानों में नए थानाध्यक्ष की पोस्टिंग की गई है,वहां के थानाध्यक्षों का तबादला दूसरे जिले में हो चुका है। उसी तरह कई ऐसे पुलिस पदाधिकारी है,जो दूसरे जिले से रोहतास में योगदान दिए है। एसपी ने नए थानाध्यक्षों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर जाकर कार्यभार संभालने का आदेश दिया है। इन तबादलों का मुख्य उद्देश्य जिले में पुलिसिंग व कानून व्यवस्था को मजबूत करना और थानों की व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर15 सितंबर 26*कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला,
मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग: 15 सितंबर 26*पीनना बाईपास पर 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
शामली ब्रेकिंग: 15 सितंबर 26*गाड़ी की साइड लगने को लेकर विवाद में चली गोली, सदर कोतवाली के पास फायरिंग से मचा हड़कंप