रोहतास11अगस्त25* मांझर कुंड पर चलाया अभियान, पर्यटक स्थलों का नाम खराब करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई-एसपी
_____________________________________
*रोहतास,से,संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपी आज तक ✍️*
_____________________________________
रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र के मांझर कुंड में रविवार को एसपी रौशन कुमार ने सर्च अभियान चलाया। मांझर कुंड एवं ताराचंडी धाम के समीप चेकपोस्ट पर करीब पांच घंटे तक चले सर्च अभियान में सभी गाड़ियों की गहन जांच पड़ताल की गई साथ ही दर्जनों वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। संदिग्ध लोगों की शराब सेवन की जांच की गई। इस दौरान कई शराबियों को भी पकड़ा गया। एसपी द्वारा चलाए गए इस अभियान के दौरान हड़कंप मच गया था। एसपी रौशन कुमार ने साफ तौर पर कहा कि पर्यटक स्थलों के पास ऐसे कृत्य,व मादक पदार्थ नशीली उपकरणों की बिक्री करके जिले का नाम खराब करने वालो के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। पर्यटक स्थलों पर पुलिस का अभियान लगातार चलाया जाएगा।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया8 अक्टूबर 26*गरजा INDIA गठबंधन: सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता, RN साह चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
मुजफ्फरनगर 8 अक्टूबर 26*एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल,,,
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26* भाकियू (तोमर) की महापंचायत में किसानों की हुंकार, 33 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को चेताया,,,