रोहतास1अगस्त2026*डीडीयू मंडल ने ट्रैक रिलेइंग कार्य में रचा नया कीर्तिमान,
जुलाई 2026 में अत्याधुनिक TRT मशीन से 10.63 ट्रैक किलोमीटर की ऐतिहासिक मासिक प्रगति*
*डीडीयू/ रोहतास से ब्यूरो चीफ मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻*
डीडीयू मंडल का अब तक का सर्वाधिक मासिक प्रदर्शन
जुलाई 2026 माह में भारतीय रेल में दूसरा सर्वोच्च प्रदर्शन
दिनांक : 01 अगस्त 2026
पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल ने रेल संरक्षा एवं आधारभूत रेल अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना के मार्गदर्शन तथा श्रीमती स्वाति राज, वरिष्ठ मंडल अभियंता के नेतृत्व में इंजीनियरिंग विभाग ने जुलाई 2026 के दौरान मंडल के ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड पर आवश्यकता के अनुरूप अत्याधुनिक ट्रैक रिलेइंग ट्रेन (TRT) मशीन के माध्यम से पुराने एवं सेवा अवधि पूर्ण कर चुके स्लीपरों के समयबद्ध नवीनीकरण से संबंधित कार्य करते हुए 10.63 ट्रैक किलोमीटर की मासिक प्रगति दर्ज की।
यह डीडीयू मंडल का अब तक का सर्वाधिक मासिक प्रदर्शन है। इसके साथ जुलाई 2026 माह में भारतीय रेल में दूसरा सर्वोच्च प्रदर्शन भी दर्ज किया गया है, सिकंदराबाद मंडल पहले स्थान पर रहा। यह उपलब्धि ट्रैक अनुरक्षण एवं रिलेइंग कार्यों में आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग, बेहतर कार्य योजना और इंजीनियरिंग विभाग की कार्यकुशलता को दर्शाती है।
अत्याधुनिक एवं पूर्णतः यंत्रीकृत TRT मशीन के माध्यम से ट्रैक रिलेइंग कार्य निर्धारित इंजीनियरिंग मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता एवं दक्षता के साथ किया जाता है। पुराने एवं अनुपयोगी स्लीपरों के समयबद्ध नवीनीकरण से रेल पथ की मजबूती, विश्वसनीयता एवं संरक्षा को और सुदृढ़ता मिलती है। मंडल के ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड पर किए गए इस कार्य से ट्रैक की स्थिति बेहतर बनाए रखने, अनुरक्षण आवश्यकताओं के अनुकूलन तथा देश के सर्वाधिक व्यस्त रेल मार्गों में शामिल ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड पर सुरक्षित एवं सुचारु रेल परिचालन को और मजबूती मिलेगी। इससे बेहतर समयपालन एवं निर्बाध रेल सेवाओं के संचालन में भी सहायता प्राप्त होगी।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके समर्पण, तकनीकी दक्षता एवं उत्कृष्ट टीमवर्क की सराहना की।
मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने कहा कि *रेल पथ भारतीय रेल परिचालन की आधारशिला है तथा इसका वैज्ञानिक अनुरक्षण एवं समयबद्ध रिलेइंग कार्य सुरक्षित, निर्बाध और समयनिष्ठ रेल संचालन की मूल आवश्यकता है। आधुनिक यंत्रीकृत तकनीक के प्रभावी उपयोग से प्राप्त यह उपलब्धि डीडीयू मंडल की तकनीकी क्षमता, संरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता तथा उत्कृष्ट रेल अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयासों को प्रदर्शित करती है।*
श्रीमती स्वाति राज, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) ने कहा कि *TRT मशीन के माध्यम से ट्रैक रिलेइंग कार्यों में उच्च स्तर की सटीकता, गुणवत्ता और दक्षता सुनिश्चित होती है। इस उपलब्धि में इंजीनियरिंग विभाग की टीम का समन्वित प्रयास, बेहतर योजना और समर्पण महत्वपूर्ण रहा है।*

More Stories
अयोध्या1अगस्त26*कलार्थ जीवंत वाटिका, मैं वृक्षारोपण का आयोजन किया गया
अयोध्या1अगस्त26*प्रधानाचार्य परिषद की नई कार्यकारिणी गठित, रामप्रिया जिला अध्यक्ष और डॉ.रमेश बने जिला मंत्री*
सुल्तानपुर1अगस्त26*सामाजिक राजनीतिक बार एसोसिएशन चुनाव में आज की बात!_*