रोहतास 3 अप्रैल 26*पूंजीगत व्यय (CAPEX) के अंतर्गत आवंटित राशि ₹317.60 करोड़ की राशि शत प्रतिशत खर्च की गई।*
___________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
●जिससे मंडल में अधोसंरचना, सुरक्षा, स्टेशन विकास, यात्री सुविधा में बढ़ोतरी हुई।
■ Commercial
गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में:
•कुल आय: ₹709.94 करोड़ रही जो पिछले वित्तीय वर्ष से 4.77% अधिक है।
•यात्री राजस्व: ₹582.21 करोड़ (8.66% वृद्धि)।
* अरक्षित टिकट राजस्व (PRS): ₹357.92 करोड़ (7.36% वृद्धि)।
* अनारक्षित टिकट राजस्व(NPRS): ₹224.29 करोड़ (10.80% वृद्धि)।
•यात्रियों की संख्या: 291.25 लाख (7.02% वृद्धि, लक्ष्य से 12.55% अधिक)।
•माल ढुलाई: 1.118 मिलियन टन (396 रेक), ₹69.87 करोड़ (6.64% वृद्धि)।
•टिकट जांच: बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वाले लगभग 8 लाख यात्रियों से ₹42.67 करोड़ वसूली की गई (31% वृद्धि)।
* डीडीयू मंडल में एनटीपीसी के दो पावर प्लांट हैं- एक अंकोरहा में, दूसरा नबीनगर में। इन दोनों प्लांट के द्वारा मांग के अनुरूप क्रमशः 2236 और 1134 कोल रेक की ढुलाई सुनिश्चित की गई।
• पूरे भारतीय रेल में डीडीयू मंडल TTE लॉबी में बायोमेट्रिक साइन-ऑन/ऑफ की सुविधा शुरू करने में अग्रणी रही, सभी टिकट एवं पार्सल काउंटर पर QR आधारित डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।
■C&W
•वैगन केयर सेंटर (WCC) डीडीयू: यहां पर वैगनों का प्रीवेंटिव मेंटिनेस रूटिंग स्तर पर किया जाता है। दिसंबर’ 2025 में इस प्रकार के 905 वैगन का अनुरक्षण किया गया जो भारतीय रेल में अब तक किसी माह में की गई सर्वाधिक वैगन की संख्या है ।
■डीजल शेड, डीडीयू: इस शेड में डीजल एवं इलेक्ट्रिक लोको का अनुरक्षण (मेंटेनेंस) किया जाता है। इस शेड द्वारा 28 नवंबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय मानको को पूरा करने के फलस्वरूप ISO प्रमाणन (ISO9001, 14001, 45001, 50001) प्राप्त किया गया जो क्रमशः क्वालिटी, एनवायरनमेंट, सेफ्टी एवं एनर्जी को दर्शाता है।
■ अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत मंडल के 15 स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। ये स्टेशन हैं- चंदौली मझवार, दुर्गावती, बिक्रमगंज, पीरो, भभुआ रोड , कुदरा, सासाराम , डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड , रफीगंज, गुरारू, हैदर नगर ,मोहम्मदगंज, नबीनगर, जपला। इस स्कीम के तहत स्टेशन उन्नयन से जुड़े विभिन्न कार्य जैसे मौजूदा स्टेशन भवन का नवीनीकरण, सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, पार्किंग क्षेत्र, प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने , विस्तार और सतह कार्य , नए शौचालय ब्लॉक निर्माण, नए फुट ओवर ब्रिज, नए प्लेटफार्म शेल्टर, पानी बूथ और नए बेंच का प्रावधान है और इन्हें इस वित्तीय वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।
■Operating / Elect-OP
•मेल/एक्सप्रेस समयपालन: वार्षिक औसत 90.33% (पिछले वर्ष से 5.46% अधिक)।
•कोचिंग ट्रेनें: 92,453 ट्रेनें चलाई गईं (6.8% वृद्धि)।
* रुद्रास्त्र – डीडीयू मंडल द्वारा 6 बॉक्सन रेक के साथ 4.5 किलोमीटर लंबी मालगाड़ी रुद्रास्त्र का सफल परिचालन किया गया।
■Engineering
•मिशन रफ्तार: 25.03.2026 को डीडीयू – गया ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन में 180 किमी/घंटा की गति क्षमता के लिये ट्रायल सफल।
डीडीयू मंडल में रेल कर्मचारियों के परिवार की सुविधा के लिए डीडीयू मंडल द्वारा डीडीयू जंक्शन स्थित 4000 रेल क्वार्टर में पीएनजी गैस की आपूर्ति हेतु गेल गैस के साथ अनुबंध किया गया है।
* ऊंटारी रोड- मोहम्मद गंज (URD-MDJ) सेक्शन में तीसरी लाइन की कमीशनिंग।
•लेवल क्रॉसिंग समाप्त: ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन में 7, BD सेक्शन में ।
•यात्री सुविधाएँ: डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, सासाराम में लिफ्ट; कई स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज।
■Store
स्क्रैप बिक्री से रिकॉर्ड ₹80.50 करोड़ राजस्व।
■Elect/G
•सासाराम स्टेशन पर 3 लिफ्ट, 2 एस्केलेटर; DOS और AUBR में कार्य प्रगति पर।
■Elec./TRS
•कवच प्रणाली 93 लोकोमोटिव में स्थापित।
लाभ: स्वतः ब्रेक, ओवरस्पीड रोकथाम, सुरक्षित संचालन।
■Elect/TRD
* डीडीयू मंडल में 2×25 kV OHE सिस्टम इंस्टॉल किया जा रहा है, 70% काम पूरा हो चुका है। 180 किमी प्रति घंटा की गति के लिए मिशन रफ्तार की रीढ़ है पारंपरिक सिस्टम OHE 25 KV का होता है, दोहरी क्षमता का सिस्टम होने से कहीं ज्यादा ऊर्जा प्राप्त होती है जो सेमी हाई स्पीड ट्रेन जैसे बंदे भारत तथा भारी मालगाड़ियां बिना वोल्टेज ड्रॉप के चलाने में जरूरी है।
•BD सेक्शन (SEB-GHD) का 100% विद्युतीकरण।
■S&T
ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग: डीडीयू मंडल में वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्रैंड कार्ड में 78.8 रूट किलोमीटर के खंड में यह सिस्टम लगाया गया। इस प्रकार अब मंडल में 113 रूट किलोमीटर के खंड में यह सिस्टम कार्यरत है। इस सिस्टम के माध्यम से बढ़ी हुई संरक्षा के साथ कम समय में ज्यादा ट्रेनों का परिचालन किया जा सकता है।
•इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग: इस वित्तीय वर्ष में पुराने पैनल इंटरलॉकिंग के स्थान पर 07 स्टेशनों- सतबहिनी, अनुग्रह नारायण रोड, कुदरा, पुसौली, कर्मनाशा, धनेछा और सासाराम पर नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाए गए। अब कुल 39 इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग वाले स्टेशन। इस सिस्टम के माध्यम से बढ़ी हुई संरक्षा के साथ कम समय में ज्यादा ट्रेनों का परिचालन किया जा सकता है।
यात्री सूचना: PA सिस्टम, डिजिटल क्लॉक, 07 स्टेशनों पर मल्टी लाइन डिस्प्ले बोर्ड MLDB, 09 स्टेशनों पर कोच इंडिकेशन बोर्ड।
■Personnel
2307 कर्मचारियों का प्रमोशन 31.12.2025 तक (ECR में सर्वोच्च)।
■Safety
•शून्य दुर्घटना रिकॉर्ड (2025-26)।
* संरक्षा के प्रति स्टाफ और यात्रियों में जागरूकता के लिए 55 सेमिनार, 22 नुक्कड़ नाटक, 12,000 पंपलेट वितरण।
■Security (RPF)
•मिशन रेल सुरक्षा: रेल संपत्ति सुरक्षा को लेकर 69 केस दर्ज किये गये, एवं ₹15.28 लाख रेल सामग्री बरामद की गयी और इसी के तहत 102 अपराधियों को भी पकड़ा गया।
* ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: यात्रियों द्वारा प्रस्तुत परिवाद पर कार्यवाही करते हुए 176 अपराधी गिरफ्तार किए गए और उनसे यात्रियों के सामान की रिकवरी की गई।
* ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते: इसके तहत वैसे बच्चों को रेस्क्यू किया जाता है जो अपने परिवार से अलग हो जाते हैं या खो जाते हैं। वित्त वर्ष 2025 26 में आरपीएफ ने कुल 754 बच्चे रेस्क्यू किए गए जिसमें 523 लड़के और 231 लड़कियां शामिल है।
इसके अतिरिक्त आरपीएफ के द्वारा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे ट्रेन यात्रा के दौरान गिरने वाले यात्रियों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने और जान बचाने में आम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा यात्रा के दौरान प्रेगनेंट वूमेन को लेबर पेन होने की स्थिति में आवश्यक सुविधा, कंफर्ट आदि की उचित व्यवस्था की जाती है।
■Medical
“सशक्त नारी-सशक्त परिवार” कैंप (17.09.25-02.10.25): स्वास्थ्य जांच, पोषण, कैंसर जागरूकता, रक्तदान आदि का आयोजन किया गया।

More Stories
बांदा3अप्रैल26*अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़*
कानपुर नगर ३ अप्रैल 26*मिडिल ईस्ट तनाव का असर: गैस संकट से बेकरी उद्योग बेहाल, कानपुर में 1250 फैक्ट्री बंद
कौशाम्बी 3अप्रैल 26*एएसपी ने की जनसुनवाई, संबंधित थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश*