रोहतास 28 मार्च 26*आरपीएफ डेहरी ऑन सोन ने 24 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 02 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।*
____________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
दिनांक 28.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक रामविलास राम के निर्देशन में उप निरीक्षक मनोज कुमार साथ प्रधान आरक्षी रामबिलास, आरक्षी मनोज कुमार सिंह रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन एवं सीपीडीएस टीम गया के उप निरीक्षक मुकेश कुमार साथ आरक्षी अमित कुमार व आरक्षी सुनील कुमार सभी संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन अनुग्रह नारायण रोड में गस्त एवं अपराधी गतिविधि निगरानी करते हुए प्लेटफार्म संख्या 3 पर स्थित ऊपरगामी पैदल पुल के रैंप पर 2 व्यक्तियों रौशन कुमार, उम्र करीब 19वर्ष, पिता बच्चू यादव, ग्राम अंगे थाना नारदीगंज, जिला नवादा (बिहार) एवं राहुल कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता प्रवीण सिंह, ग्राम रामपुर, थाना सूर्यगढ़, जिला लक्खीसराय बिहार को 2 पिट्ठू बैग में विभिन्न प्रकार के कुल 24 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया। जिसे मौके पर ही सभी आवश्यक कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति के पास से बरामद अंग्रेजी शराब को जप्त कर दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार किए एवं अग्रिम कार्रवाई हेतु राजकीय रेल थाना सोननगर को सुपुर्द किया गया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त 26 *जहां छात्र हैं, वहीं शिक्षक भी रहें : उर्दू शिक्षकों के तबादले पर अल्पसंख्यक आयोग ने जताई चिंता, *: गुलाम रसूल बाल्यावी*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *पप्पू यादव ने पूर्णिया में किया डॉ. नरगिस आरा के हार्ट केयर सेंटर का उद्घाटन*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *मरंगा हत्याकांड का खुलासा, 2 शूटर गिरफ्तार*