रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
_____________________________________
*डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली कीरिपोर्ट यूपी आजतक ✍️*
मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के अंतर्गत मध्य विद्यालय शंकरपुर बडीहा प्रखंड डेहरी जिला रोहतास के 40 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का शैक्षणिक परिभ्रमण दल रिजर्व बस द्वारा करमचट डैम शेरगढ़ किला गीता घाट आश्रम एवं शेरशाह रोजा आदि का भ्रमण किया इस परिभ्रमण से बच्चे काफी खुश थे साथ ही शैक्षिक ज्ञान प्राप्त हो रहा है उक्त बात डॉ संजय कुमार सिंह ने कही ! परिभ्रमण दल को डेहरी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉक्टर संजय कुमार सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। परिभ्रमण दल में प्रधानाध्यापक विजय कुमार शिक्षक अखिलेश्वर कुमार सिंह, उमेश प्रसाद, कविता कुमारी, अर्चना कुमारी एवं संगीता कुमारी शिक्षिका शामिल रही दल को डॉ संजय कुमार सिंह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डेहरी एवं अखिलेश्वर कुमार सिंह प्रधान सचिव प्राथमिक शिक्षक संघ रोहतास के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।जिस में मध्य विद्यालय लक्ष्मण बिगहा एवं मध्य विद्यालय भरकूरिया दक्षिणी के भी छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानाध्यापक एवं सहायक शिक्षक शिक्षिकाओं का दल परिभ्रमण के लिए रवाना हुआ।मध्य विद्यालय लक्ष्मण बिगहा एवं मध्य विद्यालय भरकुडिया दक्षिणी के प्रधानाध्यापक एवं सहायक शिक्षक शिक्षिकाओं का दल और मध्य विद्यालय लक्ष्मण बिगहा के प्रधानाध्यापक रविंद्र नाथ शिक्षक सुनील कुमार शंकर प्रसाद एवं शिक्षिका सुमन कुमारी छात्र-छात्राओं के साथ थे। इस कार्यक्रम में मध्य विद्यालय भरकुडिया के प्रधानाध्यापक शशांक शिव शेखर प्रसाद शिक्षिका मोनिका सिंह, विमला देवी छात्र छात्राओं के देखभाल के लिए साथ शामिल हुए।

More Stories
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया
बांदा 27 फरवरी 26*माउंट आबू से ब्रह्माकुमार भगवान भाई जी का आगमन***