रोहतास 19 अप्रैल 26*डेहरीRPF को मिली बड़ी कामयाबी, बैंक डकैती कर भाग रहे एक अपराधी को किया गिरफ्तार।*
__________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
रोहतास *मध्य प्रदेश बैंक डकैती का अभियुक्त बिहार के डेहरी में हुआ गिरफ्तार रेल प्रहरी आपरेशन के तहत मध्य प्रदेश बैंक डकैती का अभियुक्त चढ़ा आरपीएफ हत्थे।
दिनांक 18.04.2026 को
निरीक्षक प्रभारी डेहरी ऑन सोन राम विलास राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज कुमार साथ सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार चौधरी,सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार दास आरक्षी संतोष कुमार डेहरी, आरक्षी आलोक कुमार शर्मा सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन एवं राजकीय रेल थाना डेहरी आंन सोन की थानाध्यक्ष शाहिदा खातून एवं महिला सिपाही ज्योति कुमारी द्वारा गाड़ी संख्या-13349 अप के एस्कॉर्ट पार्टी आरक्षी मोहम्मद नाजिम खान एवं आरक्षी उमाकांत दोनों रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट नबीनगर की सूचना एवं सहयोग से एक व्यक्ति जिसका नाम कमलेश कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पिता- इंगलेश प्रसाद ग्राम- गोवाल बीघा थाना- हिलसा जिला – नालंदा (बिहार) को नगद 15 लाख 22 हजार रुपए एवं लगभग 61.770 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ एवं इंटेरोगेशन के क्रम में गिरफ्तार व्यक्ति कमलेश कुमार द्वारा कबूल किया गया है कि बरामद कैश एवं ज्वेलरी अन्य चार व्यक्ति नन्हकी उम्र करीब 21 वर्ष,पंकज उम्र करीब 23 वर्ष, छोटू उम्र करीब 19 वर्ष,राजेश कुमार उम्र करीब 22 वर्ष के साथ मिलकर बैढन,सिंगरौली(मध्य प्रदेश) स्थित किसी बैंक ऑफ महाराष्ट्र से डकैती करके ला रहा था। गिरफ्तार व्यक्ति ने यह भी बताया कि बरामद कैश एवं ज्वेलरी मेरा तथा नन्हकी का हिस्सा है। अन्य रुपया एवं ज्वेलरी पंकज, छोटू एवं राजेश के पास है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक/ सिंगरौली (मध्य प्रदेश) से समन्वय करते हुए वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया है। तथा,गिरफ्तार व्यक्ति एवं जप्त नगद राशि कुल 15 लाख 22 हजार रुपए एवं लगभग 61.770 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी को सभी कागजात के साथ अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी/बैढ़न, जिला- सिंगरौली (मध्य प्रदेश)को सुपुर्द किया गया l वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि डेहरी आरपीएफ की जितनी भी सराहना की जाएं वह कम होगी क्योंकि डेहरी रेल सुरक्षा बल जिस तरह से कार्य कर रही है वह वाकई काबिले तारीफ़ है हर खाकी वर्दी वाला भ्रष्ट करप्ट नहीं होता। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ईमानदारी पुर्वक अपनी ड्यूटी करते हैं और अपनी वह अपने डिपार्टमेंट की गर्व से नाम को ऊंचा करते हैं डेहरी आरपीएफ की इस कार्य की लोग काफी प्रशंसा सराहना कर रहे हैं।

More Stories
लखनऊ19-04-2026*लखनऊ भूलेख पोर्टल के माध्यम से डिजिटल भूमि अभिलेख सुविधा का शुभारंभ*
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें* 👇